Baltimore Bridge Containership Collapse: बाल्टीमोर पुल से टकराने वाले कार्गो शिप के सभी 22 क्रू मेंबर भारतीय हैं। मंगलवार देर शाम शिपिंग कंपनी ने यह खुलासा किया है। शिप मैनेजमेंट कंपनी सिनर्जी मरीन ग्रुप ने मीडिया में बयान जारी कर कहा कि दो पायलट समेत सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। वह सभी भारतीय मूल के रहने वाले हैं कंपनी ने कहा कि सभी सदस्यों का पता लगा लिया गया है सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
ताश के पत्तों की तरह ढह गया था पुल
आगे कंपनी ने अपने बयान में यह भी दावा किया कि हादसे के बाद नदी में कोई प्रदूषण नहीं फैला है। दरअसल, मंगलवार सुबह अमेरिका के बाल्टीमोर में बड़ा कार्गों शिप पुल से टकरा गया था। जिससे जहाज का हिस्सा टूटकर नदी में गिर गया। सोशल मीडिया पर इस हादसे के वीडियो वायरल हुए थे। चंद सेकंड के इस वीडियो में जहाज पुल के खंभे से टकराता हुआ दिख रहा है। जिसके बाद पुल किसी ताश के पत्तों की तरह ढह गया और नदी में गिर गया था।
948 फीट लंबा है जहाज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस शिप का नाम डाली है और यह ये बाल्टीमोर से कोलंबो जा रहा था। वीडियो में जहाज पर सिंगापुर का झंडा भी लगा दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह शिप करीब 948 फीट लंबा है। इस जहाज को ग्रेस ओशन पीटीई लिमिटेड के तहत मालवाहक जहाज में रजिस्टर्ड कराया गया था। अभी तक की जांच में बताया गया है कि हादसे के दौरान पुल पर कुछ काम चल रहा था।
हादसों के कारणों का पता लगा रही एजेंसियां
बता दें हादसे के बाद शिप से 8 लोग नदी में गिर पड़े थे। बताया जा रहा है कि नदी में पानी का तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस है। देर शाम शिप कंपनी ने कहा कि सभी क्रू मेंबर को सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहीं, जांच एजेंसियां मामले की तफ्तीश में जुटी हैं। हादसा क्यों हुआ? पुल के मरम्मत कार्य होने के दौरान जहाजों को इस बारे में अलर्ट करने का क्या तरीका है, इन सब एंगल से मामले की जांच की जा रही हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शिप पर कुछ सेकंड के लिए पावर चली गई थी। जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर पुल से जा टकराया।
संबंधित खबरें
PAK और 3 मुस्लिम देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता, भारत के लिए टेंशन की बात?
4 hrs ago'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
14 hrs ago'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
17 hrs ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
19 hrs agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
20 hrs ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
21 hrs agoअमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
1 day agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
1 day ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
1 day agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines