बाल्टीमोर पुल से टकराने वाले कार्गो शिप के सभी 22 क्रू मेंबर भारतीय, कंपनी ने किए कई खुलासे

Baltimore Bridge Containership Collapse: नदी में पानी का तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस है। हादसे के दौरान आठ लोग नदी में गिर पड़े थे। शिप मैनेजमेंट कंपनी सिनर्जी मरीन ग्रुप ने मीडिया में बयान जारी कर कहा है कि शिप में दो पायलट समेत सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं, वह सभी भारतीय मूल के रहने वाले हैं।

containership, baltimore bridge,

बाल्टीमोर हादसे की जांच जारी है।

Baltimore Bridge Containership Collapse: बाल्टीमोर पुल से टकराने वाले कार्गो शिप के सभी 22 क्रू मेंबर भारतीय हैं। मंगलवार देर शाम शिपिंग कंपनी ने यह खुलासा किया है। शिप मैनेजमेंट कंपनी सिनर्जी मरीन ग्रुप ने मीडिया में बयान जारी कर कहा कि दो पायलट समेत सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। वह सभी भारतीय मूल के रहने वाले हैं कंपनी ने कहा कि सभी सदस्यों का पता लगा लिया गया है सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

ताश के पत्तों की तरह ढह गया था पुल

आगे कंपनी ने अपने बयान में यह भी दावा किया कि हादसे के बाद नदी में कोई प्रदूषण नहीं फैला है। दरअसल, मंगलवार सुबह अमेरिका के बाल्टीमोर में बड़ा कार्गों शिप पुल से टकरा गया था। जिससे जहाज का हिस्सा टूटकर नदी में गिर गया। सोशल मीडिया पर इस हादसे के वीडियो वायरल हुए थे। चंद सेकंड के इस वीडियो में जहाज पुल के खंभे से टकराता हुआ दिख रहा है। जिसके बाद पुल किसी ताश के पत्तों की तरह ढह गया और नदी में गिर गया था।

948 फीट लंबा है जहाज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस शिप का नाम डाली है और यह ये बाल्टीमोर से कोलंबो जा रहा था। वीडियो में जहाज पर सिंगापुर का झंडा भी लगा दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह शिप करीब 948 फीट लंबा है। इस जहाज को ग्रेस ओशन पीटीई लिमिटेड के तहत मालवाहक जहाज में रजिस्टर्ड कराया गया था। अभी तक की जांच में बताया गया है कि हादसे के दौरान पुल पर कुछ काम चल रहा था।

हादसों के कारणों का पता लगा रही एजेंसियां 

बता दें हादसे के बाद शिप से 8 लोग नदी में गिर पड़े थे। बताया जा रहा है कि नदी में पानी का तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस है। देर शाम शिप कंपनी ने कहा कि सभी क्रू मेंबर को सुरक्षित निकाल लिया गया है। वहीं, जांच एजेंसियां मामले की तफ्तीश में जुटी हैं। हादसा क्यों हुआ? पुल के मरम्मत कार्य होने के दौरान जहाजों को इस बारे में अलर्ट करने का क्या तरीका है, इन सब एंगल से मामले की जांच की जा रही हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शिप पर कुछ सेकंड के लिए पावर चली गई थी। जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर पुल से जा टकराया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ