Alien Attacks: कुछ लोगों ने दावा किया है कि उनके गांव में 7 फुट के एलियन देखे गए हैं। दावा है कि एलियन ने उनके गांव पर न सिर्फ हमला किया, बल्कि एक महिला का चेहरा भी खा लिया। एलियन के बारे में बताते हुए गांव के लोगों ने कहा कि उनकी लंबाई करीब 7 फुट थी, उनका सिर लंबा था और आंखें आधी पीली थी। गांव में एलियन की खबरों के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। मामला पेरू का बताया जा रहा है।
द डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले हफ्ते पेरू के एक गांव के कुछ लोगों ने दावा किया कि 7 फुट ऊंचे उड़ने वाले एलियंस ने गांव पर हमला कर दिया। एक महिला का अपहरण का प्रयास किया और उसका चेहरा खा लिया। एक महिला ने मोबाइल में एलियन का फोटो खिंचने का दावा भी किया है।
एक महिला ने फोन में क्लिक की गई फोटो में 7 फुट के एलियन को देखने का दावा किया है।
एलियंस को लेकर अधिकारियों की क्या है राय?
एलियन देखे जाने का दावा करने वाली खबरों पर पेरू के कानून प्रवर्तन अधिकारियों को भरोसा नहीं है। उन्होंने संदेह जताते हुए कहा कि जिसे ग्रामीण ‘पेलाकारा’ (चेहरा खाने वाले) समझ रहे हैं, वे वास्तव में मध्य और दक्षिण अमेरिका के विभिन्न हिस्सों से आए अवैध सोने के खनन सिंडिकेट के सदस्य थे।
अधिकारियों ने कहा कि जिसे गांव वाले 7 फुट लंबे एलियन बता रहे हैं, वे संभवतः ब्राजील के ‘ओ प्राइमिरो कोमांडो दा कैपिटल’, कोलंबिया के ‘क्लान डेल गोल्फो’ एफएआरसी जैसे ड्रग कार्टेल से जुड़े सोना माफिया थे, जिन्होंने दशकों तक लैटिन अमेरिका को तबाह कर दिया था।
गांव वाले बोले- ऐसे दिखते हैं एलियंस
उधर, गांव के लोगों ने एलियंस के बारे में बताया कि उनका सिर बड़ा था, शरीर का रंग चांदी जैसा था, एलियंस ने काले रंग के हुड पहने थे। उन्होंने बताया कि हमारे हथियारों का एलियंस पर कोई असर नहीं हो रहा था। गांव के एक समूह ‘इकितु’ ने दावा किया कि 11 अगस्त को एलियंस का हमला हुआ था। इकितु नेता एविला ने द डेली मेल को बताया कि उनका सिर लंबा है, उसकी आंखें आधी पीली हैं।
संबंधित खबरें
मिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
10 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
2 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
3 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
7 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
8 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
9 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines