Gurdaspur Terror Attack: पाकिस्तान के कराची में 2015 में हुए गुरदासपुर आतंकी हमले के मास्टरमाइंड अली रजा की हत्या का मामला सामने आया है। अली रजा पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पद पर कार्यरत था। सूत्रों के मुताबिक उसकी जिम्मेदारी सरकार ने (ISI) के साथ भी लगाई थी। रविवार को दो अज्ञात बाइक सवारों ने उसे गोलियों से भून दिया। हमलावरों ने करीमाबाद ब्लॉक वन के पास वारदात को अंजाम दिया। अधिकारी के सुरक्षाकर्मी को भी गोलियां लगीं। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिन्ना पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल सेंटर (JPMC) ले जाया गया था। लेकिन इलाज के दौरान अली रजा की मौत हो गई।
दो लोग आए, गोलियों से छलनी किया
CTD के वरिष्ठ अधिकारी राजा उमर खत्ताब ने वारदात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अली रजा ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) जैसे संगठनों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की थी। कई और सांप्रदायिक और पाकिस्तानी विरोधी संगठनों के खिलाफ वे लगातार काम कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार अली रजा अपनी बुलेट प्रूफ गाड़ी में जा रहा था। बाइक सवार दो लोग आए और उसकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोलीबारी में अली रजा बुरी तरह से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि उसे सीने, सिर और गर्दन पर गोलियां लगीं।
यह भी पढ़ें:भारत में हो सकता है कनाडा से चोरी हुआ 184 करोड़ का सोना! जांच में क्या-क्या आया सामने?
सीटीडी के उप महानिरीक्षक (DIG) आसिफ इजाज शेख ने दावा किया है कि अज्ञात बदमाशों की तलाश की जा रही है। बाइक पर जो बदमाश पीछे बैठा था, उसने 11 गोलियां रजा पर चलाईं। डीएसपी का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। शव को एंचोली के इमाम बारगाह में ले जाया गया है। वहां पर उसको दफनाया जाएगा। सिंध के सीएम सैयद मुराद अली शाह ने हमले की निंदा कर शोक जताया है। मुराद ने परिवार से बात कर अली रजा की आत्मा की शांति की कामना की है। सीएम ने पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों को काबू करने के आदेश दिए हैं। वहीं, वारदात की रिपोर्ट भी सीएम ने तलब की है।
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
3 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines