अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से एक बड़ा दावा किया है. ट्रंप का कहना है कि ‘अमेरिका चाहता तो वह एक ही हमले में ईरान के सभी बड़े नेताओं को खत्म कर सकता था, जो अली खामेनेई के जनाजे में शामिल होने पहुंचे थे.’ हालांकि उन्होंने ऐसा नहीं किया और ये चौंकाने वाला दावा ट्रंप ने एक इंटरव्यू के दौरान किया.
दरअसल, ट्रंप ने शनिवार को एक्सिओस (Axios) के साथ एक संक्षिप्त फोन इंटरव्यू में यह बयान दिया. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘एक ही वार में हम सबको खत्म कर सकते थे, लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि फिर हमारे पास बातचीत करने के लिए कोई नहीं बचेगा’.
उन्होंने आगे दावा किया कि ईरान इस समय समझौता करने के लिए पूरी तरह तैयार है और किसी भी तरह बातचीत शुरू करना चाहता है. ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका की प्राथमिकता सिर्फ सैन्य कार्रवाई करना नहीं, बल्कि ईरान के साथ परमाणु मुद्दे पर बातचीत की संभावना को भी बनाए रखना है.
भीड़ देखकर हैरान हुए ट्रंप
ईरान के इस पूरे घटनाक्रम पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह अली खामेनेई के जनाजे में जुटी भीड़ को देखकर हैरान रह गए. उनके मुताबिक उन्हें लगता था कि वहां के लोग खामेनेई से नफरत करते हैं, इसलिए इतनी बड़ी भीड़ देखकर उन्हें आश्चर्य हुआ. ट्रंप ने यह भी कहा कि हो सकता है कि वहां मौजूद लोगों के आंसू सच्चे न हों.
यह भी पढ़ें- नेतन्याहू को डोनाल्ड ट्रंप ने दिखाए तेवर, व्हाइट हाउस में अगले हफ्ते हो सकती दोनों की मुलाकात, ईरान पर किया बड़ा दावा
जनाने में शामिल 2 करोड़ लोग
अली खामेनेई का जनाजा ना सिर्फ ईरान बल्कि इराक से भी गुजरेगा. दो देशों के पांच शहरों में एक हफ्ते तक अली खामेनेई की आखिरी यात्रा चलेगी, जिसमें दो करोड़ लोग शामिल हो सकते हैं. धार्मिक प्रतीकों से भरे इस समारोह (अली खामेनेई की अंतिम यात्रा) का समय अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस की 250वीं वर्षगांठ के जश्न के साथ है.
सीएनएन के मुताबिक, एक्सपर्ट का कहना है कि अली खामेनेई की अंतिम यात्रा को इस किस्म की ‘भव्यता’ देकर ईरान ने इजरायल और अमेरिका को बहुत सख्त संदेश देने की कोशिश की है. इसके जरिए ईरान की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को यह बताने की कोशिश होगी कि राजनीतिक नेतृत्व को मारने से तेहरान को नहीं झुकाया जा सकता है.
संबंधित खबरें
लंदन में ध्रुव राठी के खिलाफ भी लगे नारे, आमने-सामने आए 2 गुट
20 mins agoफ्रांस का लिमोज टाउन हॉल हिंसक झड़पों में तबाह, धू-धू कर जली ऐतिहासिक इमारत
1 hr agoअफगान फोर्स के साथ झड़प में 7 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, डूरंड लाइन पर फिर तनाव
3 hrs agoपाकिस्तान-बांग्लादेश पर गहराया भुखमरी का संकट, टॉप-10 देशों की लिस्ट जारी
17 hrs agoस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल से भरे टैंकर में लगी आग, नेवल माइंस से हुई टक्कर
17 hrs agoनागरिकता का झूठा दावा, फिर चुनाव में वोटिंग का आरोप, US में भारतीय अरेस्ट
20 hrs agoहूती AI से दाग रहे मिसाइलें? जानें - कैसे चीन-ईरान की मदद से सऊदी को छकाया
20 hrs agoयुवाओं के विरोध-प्रदर्शन पर UN दूत के दावों पर भारत ने दिया करारा जवाब
21 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया और इंडिगो ने रद्द की फ्लाइट्स, नई एडवाइजरी जारी
1 day agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, रूसी तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines