Alexei Navalny Death Update : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक और विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पहले तो परिवार को नलवनी की डेड बॉडी नहीं मिल रही थी। काफी मशक्कत के बाद मां को शव मिला। अब रूस में यह स्थिति है कि एलेक्सी नलवनी के नाम पर न तो कोई सपोर्ट करने के लिए आगे आ रहा है और न ही कोई शोक सभा के लिए जगह दे रहा है।
विपक्षी नेता किरा यर्मिश ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि हमें विपक्षी नेता नवलनी की शोकसभा के लिए पूरे रूस में एक भी विदाई हॉल नहीं मिल रहा है। इसके लिए हमने कई प्राइवेट और सार्वजनिक एजेंसियों को बुलाया। कुछ एजेंसियों ने कहा कि हॉल बुक है तो कुछ ने नवलनी का नाम सुनते ही हॉल देने से इनकार कर दिया। प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि हमें एक जगह बताया गया कि हमारे साथ काम करने के लिए अंतिम संस्कार एजेंसियों को मना किया गया है। पिछले 24 घंटे में हमें अबतक एक भी हॉल नहीं मिला, जहां हम एलेक्सी नवलनी के लिए शोकसभा का आयोजन कर सके।
यह भी पढ़ें : क्या एलेक्सी नवलनी के बाद उनकी पत्नी देंगी पुतिन को चुनौती? रूस में कितना असर रखती हैं यूलिया
एलेक्सी नवलनी की मौत से पुतिन पर उठ रहे सवाल
आपको बता दें कि रूस की आर्कटिक सर्कल जेल में 16 फरवरी को एलेक्सी नवलनी की मौत हो गई थी। उनकी मौत से पुतिन सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। विश्व स्तर पर नेता पुतिन पर आरोप लगा रहे हैं। पहले नवलनी की डेड बॉडी लेने के लिए परिवार को मशक्कत करनी पड़ी और अब उनकी शोकसभा में अड़चनें आ रही हैं।
यह भी पढ़ें : एलेक्सी नवलनी ने आखिरी संदेश में बताई थी रूस लौटने की वजह, वीडियो हो रहा वायरल
पत्नी ने शव को बंधक बनाने का लगाया था आरोप
नवलनी की पत्नी यूलिया नवलनाया ने पुतिन पर आरोप लगाया था कि उनके पति के शव को ‘बंधक’ बनाया गया है। उन्हें बिना किसी शर्त के डेड बॉडी मिलनी चाहिए। काफी दबाव के बाद मां ल्यूडमिला को नवलनी का शव मिला। साथ में यह शर्त रखी गई कि वे चुपचाप गुप्त स्थान में शव को दफनाएंगी। इसे लेकर प्रवक्ता किरा यर्मिश ने कहा था कि मां को नवलनी का शव सौंपने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।
संबंधित खबरें
नेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
35 mins agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
2 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
2 hrs agoLIVE: राजस्थान में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, खनन को लेकर हुआ विवाद
4 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
5 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
14 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
17 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
18 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
22 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines