British Boy memorising Pi 280 digits in one minute: स्कूल में गणित पढ़ते समय पाई (π) की वैल्यू ज्यादातर बच्चों को कन्फ्यूज कर देती है। वैसे तो मैथ्स में π की वैल्यू 3.14 ली जाती है, लेकिन वास्तव में यह वैल्यू 280 अंकों की होती है। इसे याद करना शायद ही किसी के लिए पॉसिबल हो। मगर ब्रिटेन में एक बच्चे ने इस नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया है।
गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम
ब्रिटेन के ब्रिस्टोल में रहने वाले 10 साल के अलबर्टो डेविला आरागॉन ने π के पूरे 280 अंक याद करके अनोखा कीर्तिमान रच दिया है। यही नहीं अलबर्टो ने महज 1 मिनट में π के सभी 280 अंक बोलकर सुना दिए। अलबर्टो के इस टैलेंट पर हर कोई हैरान रह गया है। वहीं अब अलबर्टो का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है।
यह भी पढ़ें- No Entry! 41 देशों के नागरिकों को नहीं मिलेगी अमेरिका में एंट्री, ट्रंप ला रहे हैं नया फरमान
स्कूल में लिया प्रण
अलबर्टो को π की डिजिट याद करने का ख्याल पिछले साल मार्च 2024 में आया था। दरअसल इस दौरान अलबर्टो के स्कूल में एक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में π की वैल्यू याद करने की रेस लगी थी। तभी से अलबर्टो ने π की सारे 280 अंक याद करने की ठानी और इसे पूरा कर दिखाया।
जीती प्रतियोगिता
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से बातचीत में अलबर्टो ने बताया कि मार्च 2024 में मेरे स्कूल में कॉम्प्टीशन रखा गया था। इस दौरान π की वैल्यू याद करके सुनाने पर प्राइज मिलने वाला था। इस प्रतियोगिता को जीतने के लिए मैंने तैयारी शुरू कर दी। मैं ज्यादा से ज्यादा π की वैल्यू याद करना चाहता था। ऐसे में मैंने 150 अंक रट लिए और कम समय में इसे बोलने की प्रैक्टिस की।
मजेदार रहा टास्क
अलबर्टो का कहना है कि मैं यह कॉम्प्टीशन जीत गया। जीत के बाद मैंने π की और भी डिजिट याद करना जारी रखा और अब मुझे 280 अंक याद हो चुके हैं। अलबर्टो इन सभी 280 अंकों को महज 1 मिनट में बोल सकते हैं। अलबर्टो का कहना है कि यह बहुत शानदार अनुभव था। यह मजेदार प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए मैं अपने हैडमास्टर का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा।
यह भी पढ़ें- ताबड़तोड़ फायरिंग, 51 की मौत, 89 घायल! पढ़ें आज से 6 साल पहले हुए नरसंहार की कहानी
संबंधित खबरें
अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर फेंके गए पत्थर, अंदर मौजूद थे श्रद्धालु-पुजारी, तोड़ी गईं खिड़कियां
4 hrs ago'इस्लामिक नाटो' का हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा फैसला, सऊदी अरब में तैनात होंगे 25000 पाकिस्तानी सैनिक
7 hrs agoपिता ओमानी, मां सीरियाई, अलकायदा समर्थक… कौन है स्मित मच्छार का हमलावर को-पायलट हमाम अल-हम्मामी?
8 hrs agoस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले ऑयल टैंकर पर हमला, 5 भारतीय बचाए गए
10 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP सांसद राधा मोहन सिंह फिर से संसद की रक्षा समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए
12 hrs agoफ्लाईदुबई प्लेन में स्मित मच्छार पर हमला करने वाले पायलट की हुई पहचान, ओमान ने उस पर उड़ान भरने पर लगाया था बैन
12 hrs agoफ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
1 day agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
1 day agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
1 day agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines