Alaska Summit: अमेरिका के अलास्का में अलास्का शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच बैठक हुई। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों नेताओं की यह बैठक करीब 180 मिनट तक चली। रूस के क्रेमलिन ने इस बैठक को नैरो फॉमेट बताया। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की इस चल रही बैठक में मौजूद नहीं थे, जबकि दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा की। पुतिन पर यूक्रेन से युद्ध खत्म करने पर पूरा दबाव बनाया जा रहा है। नैरो फॉर्मेट के पीछे की वजह बताई जा रही है कि दोनों देशों के नेता अपनी अपनी बात अड़े हैं। कहने को कई बिंदुओं पर सहमति बनी है लेकिन दोनों के बीच कोई फाइनल डील नहीं हुई है। बैठक में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो सहित अन्य अधिकारी भी इस बैठक में मौजूद थे।
लंच पर भी नहीं गए नेता
रूसी राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच 3 घंटे चली बैठक में कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आए हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, लंबी बैठक के बीच दोनों नेता लंच पर नहीं गए। इससे माना जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध टाले बिना नहीं मानेंगे।
दोनों नेताओं के अलग-अलग बयान
बैठक के बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि ट्रंप से बातचीत के दौरान एक समझौता हुआ है। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसका खंडन किया। ट्रंप ने कहा कि अभी तक कोई समझौता नहीं हुआ है। ट्रंप ने कहा कि कई मुद्दों पर हम सहमत हुए हैं। लेकिन कुछ बड़े मुद्दे हैं जिन पर अभी सहमति नहीं बनी है। हां लेकिन हमने बात बढ़ी है।
जेलेंस्की को देंगे जानकारी
अलास्का शिखर सम्मेलन में रूस-यूक्रेन को रोकने पर चर्चा हुई। हालांकि इसमें यूक्रेन के राष्टप्रथि वोलोडिमिर जेलेंस्की शामिल नहीं थे। एक रिपोर्ट के अनुसार, बैठक के बाद जेलेंस्की और अन्य यूरोपीय नेताओं को बुलाकर फाइनल रिजल्ट बताया जाएगा। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि युद्ध रुकवाना ही उनका टारगेट है। हालांकि बैठक खत्म होने के बाद अभी जेलेंस्की को कोई जानकारी नहीं दी गई है।
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
4 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
8 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
8 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
16 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
17 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
19 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines