Alaska Airlines Pilot Shuts Down Flight Engine Mid Air: फ्लाइट में बैठे 83 यात्रियों की जान उस वक्त संकट में आ गई, जब फ्लाइट के पायलट ने अपनी ड्यूटी ऑफ होने का हवाला देते हुए हवा में ही इंजन बंद करने की कोशिश की। हालांकि किसी तरह से पायलट को काबू में किया गया और फ्लाइट को पोर्टलैंड की ओर मोड़ा गया। अब विमान में सवार 83 यात्रियों ने पायलट पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए अलग-अलग 83 केस दर्ज कराए हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अलास्का एयरलाइंस का एक ऑफ-ड्यूटी पायलट, जो सैन फ्रांसिस्को जाने वाली उड़ान के कॉकपिट में था। उस पर रविवार को हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया, क्योंकि उसने हवा में विमान के इंजन को बंद करने की कोशिश की थी। एयरलाइन के अनुसार फ्लाइट क्रू ने पायलट जोसेफ डेविड एमर्सन को काफी मशक्कत के बाद काबू में किया और फिर फ्लाइट को पोर्टलैंड की ओर मोड़ दिया। फ्लाइट के उतरने के बाद आरोपी पायलट को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ेंः दुनिया के सबसे उम्रदराज सेलिब्रिटी कुत्ते की मौत, पैदा होने के तुरंत बाद मौत को दिया था चकमा
खतरा देख विमान को पोर्टलैंड मोड़ा गया
एयरलाइन ने घोषणा की कि वाशिंगटन से सैन फ्रांसिस्को की उड़ान को सुरक्षा पर खतरे के कारण पोर्टलैंड की ओर मोड़ दिया गया। एयरलाइन के एक बयान में कहा गया कि जंप सीट पर बैठे व्यक्ति ने इंजन के संचालन को बाधित करने का प्रयास किया। अलास्का एयरलाइंस की सहायक कंपनी होराइजन के कैप्टन और प्रथम अधिकारी ने तत्काल इस पर प्रतिक्रिया की। चालक दल ने बिना किसी घटना के विमान को सुरक्षित अपने हाथों में लिया।
विमान के पायलटों ने ATC को दी जानकारी
उड़ान की ऑडियो रिकॉर्डिंग में पायलट को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि हमें वह आदमी मिल गया है जिसने कॉकपिट से बाहर इंजन बंद करने की कोशिश की थी। विमान के पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को बताया कि ऐसा नहीं लगता कि उसे अभी कोई समस्या है। वह काबू में है। इसके अलावा हम चाहते हैं कि जैसे ही हम जमीन पर उतरें तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
यह भी पढ़ेंः लेट होने के डर से बिकनी में एयरपोर्ट पहुंची ब्राजीलियन इन्फ्लुएंसर; बवाल मचा तो दी सफाई
घटना की हो रही है जांच
घटना के बाद 44 वर्षीय आरोपी पर अब हत्या के प्रयास के 83 मामले दर्ज हैं। ये केस विमान में प्रत्येक यात्री ने दर्ज कराया है। अलास्का एयरलाइंस ने कहा है कि घटना की जांच चल रही है और वे कानून प्रवर्तन में सहयोग कर रहे हैं। बताया गया है कि ऑफ-ड्यूटी पायलटों को आम तौर पर कॉकपिट जंप सीट पर सवारी करने की अनुमति दी जाती है, बशर्ते उनके पास कप्तान की अनुमति हो।
संबंधित खबरें
'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
1 hr agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
8 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
9 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
17 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
19 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
19 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
23 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
1 day agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
1 day agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines