FlyDubai Hijack Attempt: यमन में अल-कायदा से जुड़ी एक मैगजीन ने इजरायल जा रही ‘फ्लाईदुबई’ की फ्लाइट पर कब्जा करने की नाकाम कोशिश की तारीफ की है. इस घटना में ओमान का को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी शामिल था. ग्रुप ने इस विमान को ‘जायानिस्ट UAE प्लेन’ कहा और इसकी तुलना 11 सितंबर के हमलों से की. हालांकि यमन बेस्ड ‘अल-कायदा इन द अरेबियन पेनिनसुला’ (AQAP) ने 30 सितंबर की इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है और न ही आधिकारिक तौर पर अल-हम्मामी को अपना सदस्य या सहयोगी बताया है.
फ्लाईदुबई FZ1073 में क्या हुआ था?
फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 ने 30 सितंबर को सुबह करीब 7:05 बजे दुबई से तेल अवीव के लिए उड़ान भरी. फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा से पता चला कि विमान तकरीबन 34,000 फीट की ऊंचाई तक गया और फिर कई बार खतरनाक तरीके से नीचे आया.
इस उड़ान के दौरान कॉकपिट के अंदर झगड़ा हुआ. आरोप है कि अल-हम्मामी ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ वक्त के लिए विमान पर कंट्रोल बिगड़ गया. जब जेट तेजी से नीचे आया, तो मच्छार कॉकपिट के फर्श पर बुरी तरह घायल हालत में पाए गए.
यह भी पढ़ें- कौन थे वो 2 मिस्ट्री पायलट? जिन्होंने 17000 फीट नीचे गिर चुकी फ्लाईदुबई फ्लाइट को किया कंट्रोल? रोका बड़ा हादसा
बाद में पैसेंजर्स और क्रू मेंबर कॉकपिट में दाखिल हुए और को-पायलट को काबू में किया. आखिरकार विमान लगभग 15000 फीट की ऊंचाई पर स्टेबल हो गया. इसके बाद इसके ट्रांसपोंडर को कोड 7500 पर सेट किया गया, जो इंटरनेशनल लेवल पर एक रिकॉग्नाइज्ड सिग्नल है और गैर-कानूनी दखल या हाईजैकिंग का इशारा देता है.
सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग
इसके बाद फ्लाइट में सफर कर रहे 2 रिजर्व पायलटों ने विमान का कंट्रोल संभालने में मदद की. फ्लाइट का रुख उत्तर-पश्चिमी सऊदी अरब के तबुक शहर की तरफ मोड़ा गया और लोकल टाइम के मुताबिक सुबह करीब 9:45 बजे इसे सुरक्षित रूप से उतारा गया.
AQAP की मैग्जीन ने घटना को 9/11 से जोड़ा
AQAP की अनऑफिशियल मैग्जीन ‘अल-बयान’ ने इस घटना पर अपने संपादकीय का शीर्षक ’11 सितंबर और 30 सितंबर के बीच’ रखा. पत्रिका ने कहा कि अगर हाईजैकिंग कामयाब हो जाती तो रीजन में बैलेंस ऑफ पावर बदल सकता था और तर्क दिया कि इजरायल और अमेरिका को निशाना बनाने वाले हमलों से मुसलमानों को फायदा हो सकता था. इन कमेंट्स ने अल-हम्मामी के इरादों और बैकग्राउंड पर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक सऊदी मैगजीन ने उनके एविएशन करियर और 2024 में मिले कथित चरमपंथी मटीरियल के बारे में भी रिपोर्ट दी है, जबकि सीरिया में उनके रहने के वक्त को लेकर अभी भी सवाल बने हुए हैं.
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
2 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
11 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
12 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
14 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
15 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
16 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines