Malawi के उप राष्ट्रपति को लेकर जा रहा विमान हुआ लापता, 9 और लोग भी थे सवार

Malawi Vice President’s Aircraft Missing : अफ्रीकी देश मलावी के उप राष्ट्रपति को लेकर जा रहा एक सैन्य विमान लापता हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार विमान को सोमवार की सुबह लैंडिंग करनी थी। विमान का पता लगाने की कोशिश की जा रही है लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

Malawi's vice president Saulos Chilima

Malawi's vice president Saulos Chilima

Aircraft Carrying Malawi’s Vice President Goes Missing : दक्षिण-पूर्वी अफ्रीकी देश मलावी के उप राष्ट्रपति साउलोस चिलिमा को लेकर जा रहे एक सैन्य विमान के लापता होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस विमान में 9 लोग और सवार थे। इसके लापता होने का पता तब चला जब सोमवार की सुबह विमान ने लैंडिंग नहीं की। इस घटना को लेकर मलावी सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि जब से विमान हमारे रडार से गायब हुआ तब से ही एविएशन अधिकारी विमान से संपर्क साधने की हर कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। उन्होंने बताया कि विमान और चिलिमा को ढूंढने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार इस विमान ने सुबह 9 बजे (स्थानीय समयानुसार) उड़ान भरी थी। इसमें 51 वर्षीय चिलिमा के अलावा 9 और लोग सवार थे। मलावी के राष्ट्रपति लजारस चाकवेरा ने क्षेत्रीय व राष्ट्रीय बलों को खोजबीन व रेस्क्यू ऑपरेशन के आदेश जारी किए हैं ताकि विमान कहां है यह पता लगाया जा सके। बता दें कि राष्ट्रपति चाकवेरा को बहामास के दौरे पर जाना था लेकिन उप राष्ट्रपति के विमान के लापता होने के बाद उन्होंने कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। बता दें कि साउलोस चिलिमा से साल 2022 में सभी शक्तियां छीन ली गई थीं। उन्हें रिश्वतखोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, पिछले महीने ही मलावी की एर अदालत ने उनके खिलाफ सभी आरोप खारिज कर दिए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ