Japan Airlines Plane Fire Video Viral: हवाई जहाज रनवे पर था, अचानक आग लग गई, जिसे देखकर यात्री चिल्लाने लगे। एयरपोर्ट पर भी हड़कंप मच गया। आनन फानन में एयरपोर्ट अधिकारी, फायर ब्रिगेड, पुलिस और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना जापान की है। टोक्यो के हनेडा एयरपोर्ट पर रनवे पर दौड़ रहे जापान एयरलाइंस के जहाज में आग लग गई है, जिसका वीडियो सामने आया है। हालांकि जहाज में सवार 300 से ज्यादा यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, लेकिन एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, आग जहाज और जापान कोस्टगार्ड के जहाज के बीच टक्कर होने से लगी। जापान के परिवहन और पर्यटन मंत्रालय ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
देखिए जहाज में आग लगने का वीडियो…
बर्फ से जमी नदी में जहाज की लैंडिंग
हाल ही में एक देश में हवाई जहाज की अजीबोगरीब लैंडिंग ने पूरी दुनिया को चौंका दिया था। रूस में पोलर एयरलाइंस के एंटोनोव-24 जहाज YAP217 को पायलट ने बर्फ से जमी नदी में लैंड करा दिया था, जिससे 30 यात्रियों और 4 क्रू मेंबर्स की जान दांव पर लग गई थी। इस घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। 28 दिसंबर को जहाज ने रूस के सुदूर पूर्व में सखा गणराज्य की राजधानी याकुत्स्क से ज़िर्यंका के उड़ान भरी थी, लेकिन रास्ते में स्टे के दौरान जहाज की लैंडिंग रनवे की बजाय एयरपोर्ट के साथ बहने वाली कोलिमा नदी में कर दी गई, जो आजकल बर्फ से जमी हुई है। इन दिनों यहां शून्य से नीचे तापमान है, लेकिन पायलट की एक गलती ने यहां 34 लोगों को फंसा दिया।
नेपाल में पिछले साल हुए हादसे की रिपोर्ट आई
हाल ही में पिछले साल जनवरी 15 जनवरी को नेपाल के पोखरा में हुए हादसे की जांच रिपोर्ट भी सामने आई थी। इस हादसे का कारण पायलट का गलत लीवर खींचना था। इस वजह से जहाज सेती नदी की खाई में गिर गया और जहाज में सवार सभी लोग मारे गए थे। जांच रिपोर्ट में बताया गया कि हादसे के समय मौसम साफ था। विजिबिलिटी भी अच्छी थी। इंजन फेल नहीं हुआ था। कोई और टेक्निकल फॉल्ट भी नहीं था, लेकिन हादसास्थल पर जांच के दौरान कंडीशन लीवर खिंचा मिला, जिस आधार पर पता चला कि पायलट की गलती के कारण हादसा हुआ।
संबंधित खबरें
VIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
3 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
4 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
6 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
19 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
20 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
21 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 day agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines