हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Air India के पैसेंजर्स के लिए ताजा अपडेट, 30 नवंबर तक इस देश के लिए कैंसिल रहेंगी उड़ानें

Air India Flights Cancel: एयर इंडिया ने एक देश के लिए अपनी सभी उड़ानें 30 नवंबर तक के लिए रद्द कर दी हैं। कंपनी के प्रवक्ता ने रविवार को मीडिया को जानकारी दी।

विज्ञापन
Air India Flight

Air India Flights Latest Update: एयर इंडिया के पैसेंजर्स के लिए ताजा अपडेट सामने आया है। एयर इंडिया ने भारत से इजराइल के तेल अवीव के लिए सभी उड़ानें 30 नवंबर तक के लिए रद्द कर दी हैं। कंपनी ने गत 7 अक्टूबर से तेल अवीव जाने वाली और वहां से आने वाली उड़ानें रद्द की हुई है। इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध को इसकी वजह बताया जा रहा है। कंपनी के प्रवक्ता ने रविवार को मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि एयर इंडिया दिल्ली से तेल अवीव के लिए सप्ताह में 5 उड़ानें भेजती है। सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार को फ्लाइट जाती हैं। एयरलाइन ने पिछले महीने ही इजराइल में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत उड़ानें शुरू की थीं।

<

>

विज्ञापन

गाजा पट्टी में शरणार्थी शिविर पर इजराइली का हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल हमास युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इजराइल हमास को तबाह करने के लिए गाजा पट्टी पर भी लगातार एयर स्ट्राइक कर रहा है। हिजबुल्लाह भी जंग में उतर आया है। इजराइल पर लगातार हमले कर रहा है। उधर इजराइल संघर्ष विराम नहीं करने पर अड़ा हुआ है। रविवार को गाजा पट्टी में शरणार्थी शिविर पर इजराइली सेना के हमले में 40 लोग मारे गए। एक अन्य हमले में गाजा में एक ही परिवार 21 लोग मारे गए। एक महिला की कार पर हमला किया गया, जिसमें वह और उसकी 3 पोतियां मारी गईं। अरब देशों ने एक बार फिर गाजा में युद्ध विराम की मांग की है, लेकिन इजराइल और अमेरिका ने इस मांग को खारिज कर दिया है। वहीं अमेरिका ने अपनी पनडुब्बी भी तैनात कर दी है।

<

विज्ञापन

>

अब तक 11 हजार के करीब लोगों की मौतें हुईं

बता दें कि इजराइल और हमास के बीच युद्ध 7 अक्टूबर को तब शुरू हुआ था, जब हमास ने इजराइल पर लगातार 5000 से ज्यादा राकेट दागे थे। इसके बाद इजराइल ने युद्ध का ऐलान कर दिया। गाजा में इजरायली सेना हमास के ठिकानों को लगातार निशाना बना रही है। इस युद्ध में दोनों तरफ से मिलाकर अभी तक 10 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। गाजा में 9485 तो इजरायल में 1400 लोगों की मौत हुई है। इजराइली सेना उत्तरी गाजा से लोगों को खदेड़ने का प्रयास कर रही है। इजराइल चाहता है कि लोग साउथ गाजा में चले जाएं, ताकि इजराइली सेना हमास के लड़ाकों के सीधे मुकाबला कर सके और उनसे बदला ले सके। उनका जड़ से खात्मा कर सके। इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भी संघर्ष विराम से साफ इनकार कर दिया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola