Air Canada Kicked Off Women Passagenrs: दो महिला यात्रियों को फ्लाइट से उतारे जाने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल है। नीचे उतारे जाने के बाद महिलाओं ने फेसबुक पर अपनी आपबीती का जिक्र किया और एयर कनाडा को बुरा-भला कहा। महिला यात्री लास वेगास से मांट्रियाल के लिए फ्लाइट पर सवार हुईं थीं।
जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट से उतारी गई महिलाओं सुसान बेन्सन शामिल है। उन्होंने सोशल मीडिया पर आपबीती लिखी। उन्होंने कहा कि 26 अगस्त को उन्होंने यात्रा के लिए एयर कनाडा में टिकट बुक किया था। जब वे फ्लाइट में अपनी सीट पर पहुंची तो अजीब दुर्गंध महसूस हुई। जांच पड़ताल पर पता चला कि किसी ने उनकी सीट पर उल्टी कर दी थी।
सुसान बेन्सन के मुताबिक, मेरी सीट गीली थी, दुर्गंध आ रही थी, एयरलाइंस की ओर से साफ सफाई का कोई प्रयास नहीं किया गया था। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि सीट के पास उल्टी के छींटे थे। एयरलाइंस कर्मचारी की ओर से दुर्गंध छिपाने के लिए सीट कवर में कुछ कॉफी के टुकड़े रखे थे, परफ्यूम का छिड़काव किया था। लेकिन सीट गीली ही थी।
बेन्सन ने कहा कि उन्हें दुर्गंध से दिक्कत हो रही थी, सीट तो बैठने लायक ही नहीं थी। इस बारे में उन्होंने फ्लाइट अटेंडेंट से बात की तो जवाब मिला कि अब कुछ नहीं हो सकता, क्योंकि फ्लाइट टेकऑफ को तैयार है। जब सुसान ने सीट चेंज करने की बात कही तो फ्लाइट अटेंडेंट ने बहस शुरू कर दी। फिर क्रू मेंबर्स की एंट्री हुई औऱ उन्होंने भी कहा कि उन्हें उल्टी से ढंकी सीटों पर ही बैठना होगा।
बहस के बीच फ्लाइट के पायलट की एंट्री हुई, जिसके बाद दोनों महिला पैसेंजर्स को नीचे उतार दिया गया। फ्लाइट के पायलट का तर्क था कि महिला यात्रियों ने क्रू मेंबर्स के साथ अभद्रता की। हालांकि महिला यात्रियों ने इससे इनकार किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मुझे कनाडा खुद को कनाडा का नागरिक बताने में शर्म आती है। एयर कनाडा शर्म करो।
संबंधित खबरें
'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
4 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
11 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
11 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
14 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
23 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines