News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया विमान में मृतकों से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। डेली मेल में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, एक मृतक के परिजनों ने जब DNA जांच करवाई तो यह मैच ही नहीं हुआ। इससे यह स्पष्ट हो गया कि जो शव उन्हें सौंपा गया था, वह किसी अन्य यात्री का था। अब इस मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बयान जारी किया है।
रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमने रिपोर्ट देखी है और जब से यह हमारे संज्ञान में आया है, तब से हम ब्रिटिश अधिकारियों के संपर्क में हैं। अहमदाबाद में हुई दुखद दुर्घटना के बाद, अधिकारियों ने प्रोटोकॉल और तकनीकी आधार पर पीड़ितों की पहचान की थी। सभी पार्थिव शरीरों को प्रोफेशनल तरीके से और मृतकों की गरिमा का पूरा ध्यान रखते हुए संभाला गया।”
उन्होंने यह भी कहा कि हम इस मामले से जुड़ी हर परेशानी और चिंता का समाधान करने के लिए ब्रिटिश अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।
Our response to media queries regarding a report in the Daily Mail on the Air India crash⬇️
🔗 https://t.co/pTWIIMSBhi pic.twitter.com/IP9QgLNuz7— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) July 23, 2025
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में कई ब्रिटिश नागरिक भी मारे गए थे। इनमें से एक मृतक के अवशेष को भेजने से पहले गलत पहचान का मामला सामने आया है। बताया गया कि ब्रिटिश परिवार अपने सदस्य को खोने के बाद जब अंतिम संस्कार की योजना बना रहा था, तभी उन्हें पता चला कि अवशेष उनके परिवार के सदस्य के नहीं बल्कि किसी और के हैं।
यह भी पढ़ें : अहमदाबाद प्लेन क्रैश के लिए क्या पायलट हैं जिम्मेदार? क्या कहती है एअर इंडिया और Pilot फेडरेशन
यह मामला तब सामने आया, परिवार ने कहा कि उन्हें दिए गए शव का DNA मैच नहीं हो रहा है। यह मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मामले की लंदन और भारत में जांच चल रही है। कहा जा रहा है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ होने वाली मुलाकात के दौरान यह मामला उठा सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।