नेपाल में पिछले कुछ वर्षों से लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. जेन जी (Gen Z) प्रोटेस्ट की वजह से केपी ओली की सरकार तक गिर गई. हिंदी राष्ट्र के लिए विरोध प्रदर्शन हो या अब भारतीय सेना में भर्ती के लिए, नेपाल आज भी विरोध प्रदर्शनों से उबल रहा है. नेपाल में इन दिनों भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती दोबारा शुरू करने की मांग तेज हो गई है. पोखरा में पूर्व गोरखा सैनिकों और उनके समर्थकों ने प्रदर्शन कर नेपाल सरकार से युवाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती का रास्ता खोलने की मांग की.
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भारतीय सेना में गोरखा युवाओं की भर्ती केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सैन्य संबंधों की महत्वपूर्ण कड़ी है. गौरतलब है कि यह प्रदर्शन भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ की 16 अगस्त से शुरू होने वाली पांच दिवसीय नेपाल यात्रा से ठीक पहले हुआ है. इंडियन एक्स-सर्विसमेन गोरखा ब्रिगेड नेपाल पोखरा की ओर से आयोजित प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन कार्यालय के जरिए संघीय सरकार को दो मांगो वाली चिट्ठी सौंपी गई है.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश की अक्ल ठिकाने! बिजली संकट से जूझा तो आई भारत की याद, रात 8 बजे मॉल-दुकानें बंद करने को मजबूर
2020 से ही प्रभावित है नेपाली गोरखाओं की भर्ती
लेटर में भारतीय सेना में नेपाली युवाओं की भर्ती तत्काल शुरू करने और पूर्व सैनिक ग्रुप्स के नाम में ‘सैनिक’ शब्द के इस्तेमाल से जुड़े अपग्रेड की मांग कई गई है. भारतीय सेना में नेपाली गोरखाओं की भर्ती कोविड-19 महामारी के दौरान करीब 2020 से बाधित हुई थी. आपको जानकर हैरानी होगी कि नेपाली युवाओं की भारतीय सेना में भर्ती की परंपरा करीब 207 वर्षों से चली आ रही है, जिसे 1816 की सुगौली संधि कहा जाता है. ईस्ट इंडिया कंपनी और नेपाल के राजा के बीच आंग्ल-नेपाली युद्ध के बाद इस संधि को साइन किया गया था.
क्या है 200 साल पुरानी सुगौली संधि
इस संधि के तहत भारत-नेपाल की आधुनिक सीमाओं को तय किया गया. साथ ही इसी संधि के तहत गोरखा सैनिकों को ब्रिटिश और फिर आजादी के बाद भारतीय सेना में शामिल करने की शुरुआत हुई. प्रदर्शनकारी लोगों का कहना है कि अग्निपथ योजना लागू होने के बाद यह ऐतिहासिक व्यवस्था प्रभावित हुई है. प्रदर्शनकारियों ने तर्क दिया कि अग्निवीर योजना के तहत युवाओं को चार साल की सेवा के दौरान वेतन और अन्य सुविधाएं मिल सकती हैं, जो उनके लिए विदेश जाकर कम वेतन वाली कठिन नौकरियां करने की तुलना में बेहतर विकल्प है.
यह भी पढ़ें: भारत को ट्रंप ने दिया बड़ा झटका, चीन को टैरिफ से बचाने का लगाया आरोप, बोले- दोषी कंपनियों के खिलाफ लेंगे सख्त एक्शन
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
46 mins ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
2 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
3 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
3 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
4 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
8 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
11 hrs agoLIVE: पश्चिम बंगाल की जनता SIR से नाखुश नहीं है: सामिक भट्टाचार्य
14 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
14 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines