हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मेक्सिको और दक्षिण अमेरिका में क्यों अलर्ट जारी? वेनेजुएला में अटैक के बाद फिर एक्शन में दिखे ट्रंप

Trump back in action: नए साल की शुरुआत में वेनेजुएला में हमला कर सबको चौंकाने वाले राष्ट्रपति ट्रंप फिर कुछ एक्शन दिखाने वाले हैं. अब अमेरिका ने मेक्सिको और दक्षिण अमेरिका के ऊपर ‘मिलिट्री एक्टिविटी’ की चेतावनी जारी की है. यह नोटिस टू एयरमैन (NOTAM) अगले 60 दिन तक जारी रहेगा.

विज्ञापन

Trump back in action: अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने बड़ा अलर्ट जारी कर एयरलाइंस को मेक्सिको, सेंट्रल अमेरिका, कोलंबिया, इक्वाडोर और पूर्वी प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में उड़ान भरते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. इसकी वजह संभावित मिलिट्री एक्टिविटी और GPS सिस्टम में इंटरफेरेंस को बताया गया है. FAA ने कई अलग-अलग NOTAM जारी किए हैं, जो मेक्सिको, पनामा, कोलंबिया, इक्वाडोर, मध्य अमेरिकी देशों और मैजाटलान ओशेनिक फ्लाइट रीजन, बोगोटा, ग्वायाक्विल FIRs को कवर करते हैं. पूर्वी प्रशांत महासागर के कुछ ओवरवॉटर एरिया भी शामिल हैं. क्यों जारी हुई यह चेतावनी?

यह भी पढ़ें: Oil Prices: ट्रंप के इस कदम से सस्ता हुआ कच्चा तेल पर खतरा बरकरार, ऑस्ट्रेलियाई CEO ने दी वार्निंग

कहीं अब ट्रंप के निशाने पर मेक्सिको तो नहीं?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते कहा था कि ड्रग कार्टेल मेक्सिको को कंट्रोल कर रहे हैं और अमेरिका जमीन पर एक्शन ले सकता है. ट्रंप ने कोलंबिया और मेक्सिको में संभावित ऑपरेशन का भी जिक्र किया है. NOTAM में कहा गया है कि सभी ऊंचाइयों पर एयरक्राफ्ट के लिए रिस्क है – ओवरफ्लाइट, अराइवल और डिपार्चर के दौरान भी. पायलट्स को किसी भी सेफ्टी/सिक्योरिटी इश्यू की रिपोर्ट FAA को करने को कहा गया है. वेनेजुएला में बड़े ऑपरेशन के बाद कैरिबियन एयरस्पेस में कमर्शियल फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगा था, जिससे सैकड़ों उड़ानें कैंसल हुईं. अब दक्षिणी कैरिबियन में अमेरिकी मिलिट्री बिल्डअप बढ़ गया है.

विज्ञापन

क्या बोलीं मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने कहा कि यह सिर्फ एक प्रीकॉशन है. मेक्सिको में कोई रिस्ट्रिक्शन नहीं है, हमारी एयरलाइंस और एयरस्पेस पर कोई असर नहीं. उन्होंने ड्रग कार्टेल के खिलाफ अपनी सरकार की प्रोग्रेस का जिक्र किया और कहा कि अमेरिका को भी ड्रग कंजम्पशन को पब्लिक हेल्थ के तौर पर देखना चाहिए.

क्या हो सकता है असर?

अमेरिकी एयरलाइंस (जैसे Delta, United आदि) को प्रभावित क्षेत्रों में उड़ानें कम करनी पड़ सकती हैं या रूट चेंज करने पड़ सकते हैं. पिछले वेनेजुएला ऑपरेशन की तरह फ्लाइट कैंसलेशन हो सकता है. बढ़ते जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच यह चेतावनी ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन की ‘ड्रग कार्टेल्स के खिलाफ मिलिट्री ऐक्शन’ की पॉलिसी का हिस्सा लगती है. FAA ने स्पष्ट किया कि यह चेतावनी सिर्फ अमेरिकी ऑपरेटर्स के लिए है, लेकिन इंटरनेशनल एयरलाइंस भी सतर्क रह रही हैं. फिलहाल कोई बड़ा डिस्टर्बेंस नहीं रिपोर्ट हुआ, लेकिन अगले 2 महीनों में स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘इतना टैरिफ लगाऊंगा चकरा जाओगे’, ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप ने धमकया, बोले- नहीं दिया साथ तो समझ जाओ

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola