पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद असीम मलिक को बुधवार को देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। यह जानकारी एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने दी। पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच उनकी नियुक्ति की गई है। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी।
जनरल मलिक को NSA का पद दिया गया
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने सूत्रों के हवाले से बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल मलिक को अतिरिक्त प्रभार के तौर पर NSA का पद दिया गया है। उनकी घोषणा के बारे में औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान को इस नरसंहार के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई का डर सता रहा है।
सूचना मंत्री ने क्या बताया?
बता दें कि सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने “विश्वसनीय खुफिया जानकारी” का हवाला देते हुए दावा किया है कि भारत अगले 24 से 36 घंटों में पाकिस्तान पर हमला करेगा। एक्स पर पोस्ट करते हुए एक बयान में चेतावनी दी कि किसी भी आक्रामक कार्रवाई का तगड़ा जवाब दिया जाएगा और क्षेत्र में किसी भी गंभीर परिणाम के लिए भारत को जवाबदेह ठहराया जाएगा।
भारत पर खोखली बयानबाजी का आरोप लगाया
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनकी सरकार ने पहलगाम हमले को लेकर भारत पर खोखली बयानबाजी करने का आरोप लगाया है तथा इस नरसंहार की जांच की मांग की है। इससे पहले देश के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा था, कि भारत की ओर से सैन्य घुसपैठ आसन्न है। आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान हाई अलर्ट पर है, लेकिन वह अपने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल तभी करेगा जब हमारे अस्तित्व को सीधा खतरा होगा।
प्रतिबंधित पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के प्रतिनिधि द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली। लेकिन कुछ दिनों बाद, इसने एक बयान जारी कर अपना दावा वापस ले लिया।
संबंधित खबरें
भारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
6 mins ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
2 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
9 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
10 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
18 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
20 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
21 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 day agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
1 day agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines