हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

फ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट

सोमवार को लंदन से शिकागो जा रही ब्रिटिश एयरवेज की एक फ्लाइट अपनी यात्रा शुरू होने के सिर्फ एक घंटे बाद ही UK वापस लौट गई.

विज्ञापन
सोमवार को ब्रिटिश एयरवेज की एक फ्लाइट अपनी यात्रा शुरू होने के सिर्फ एक घंटे बाद ही UK वापस लौटी (Photo: ANI)

फ्लाईदुबई विमान में जो हुआ, उसे अभी तक लोग भूल भी नहीं पाए हैं. उस घटना के चंद दिनों बाद ही आज ब्रिटिश एयरवेज की एक फ्लाइट में भी कुछ ऐसा ही हुआ. ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट टेक ऑफ के कुछ ही मिनटों में 28 हजार फीट का गोता खा गई. फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, सोमवार को लंदन से शिकागो जा रही ब्रिटिश एयरवेज की एक फ्लाइट अपनी यात्रा शुरू होने के सिर्फ एक घंटे बाद ही UK वापस लौट गई.

ये भी पढ़ें: फ्लाईदुबई विमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायली पीएम को ऐसा ऑर्डर देना पड़ता, जिससे हो सकता था बड़ा हादसा

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक, लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 11:50 बजे उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद आयरलैंड के ऊपर उड़ते समय फ्लाइट BA295 अचानक तेजी से नीचे की ओर आई और पायलट ने बीच हवा में ही इमरजेंसी घोषित कर दी. बोइंग 777-200ER विमान को शिकागो ओ’हेयर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (ORD) तक पहुंचने में आठ घंटे और 40 मिनट का समय लगना था. हालांकि उड़ान भरने के लगभग एक घंटे बाद, जब विमान 37,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गया था, तब उसमें कोई दिक्कत दिखी और उसने गोते खाना शुरू कर दिया. फ्लाइट की तरफ से ‘स्क्वाक 7700’ कोड भेजा गया, जो इमरजेंसी के लिए इस्तेमाल होने वाला इंटरनेशनल एविएशन सिग्नल है. इमरजेंसी की वजह अभी साफ नहीं है और एयरलाइन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

विज्ञापन

क्या है इमरजेंसी कोड 7700?

7700 ट्रांसपोॉन्डर कोड एक इंटरनेशनल सिग्नल है, जिसका इस्तेमाल पायलट एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को ये बताने के लिए करते हैं कि विमान किसी सामान्य इमरजेंसी का सामना कर रहा है. जब कोई पायलट फ्लाइट के ट्रांसपॉन्डर में 7700 कोड डालता है, तो वो कोड एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स की रडार स्क्रीन पर दिखाई देता है. इससे ये तुरंत पता चल जाता है कि फ्लाइट को किसी तरह की जरूरत हो सकती है. हालांकि, इस कोड से ये साफ नहीं हो पाता कि इमरजेंसी की असली वजह क्या है. ये समस्या मेडिकल इमरजेंसी, तकनीकी परेशानी, खराब मौसम या किसी भी ऐसे परिस्थिति से जुड़ी हो सकती है, जिसपर तुरंत ध्यान देना जरूरी हो.

ये भी पढ़ें- स्मित मच्छार के हमलावर के सपोर्ट में आया ‘अलकायदा’, फ्लाईदुबई के विमान को बताया ‘जायानिस्ट UAE प्लेन’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola