African Penguin Critically Endangered List: अफ्रीकी पेंगुइन के लिए चिंताजनक बात सामने आई है। काले और सफेद पंखों के लिए पहचानी जाने वाली इस खूबसूरत प्रजाति को अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) की ओर से गंभीर रूप से संकटग्रस्त प्रजाति के रूप में रिक्लासीफाइ किया गया है। इस रिक्लासिफिकेशन के बाद ये प्रजाति जंगल में विलुप्त होने से बस एक कदम दूर है। इस तरह यह दुनिया की 18 पेंगुइन प्रजातियों में से पहली ऐसी प्रजाति बन गई है, जो गंभीर स्थिति तक पहुंच गई है। इस प्रजाति को बचाने के लिए कई संगठन भी सामने आए हैं। जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका की सरकार और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से तत्काल कार्रवाई करने की अपील की है।
क्या है समस्या?
बताया जाता है कि अफ्रीकी पेंगुइन के अस्तित्व के लिए सबसे बड़ी समस्या और खतरा भोजन की कमी है। ये समस्या क्लाइमेट चेंज और ब्रीडिंग कॉलोनियों के पास कमर्शियल फिशिंग की वजह से और बढ़ गई है। इससे इस प्रजाति पर लगातार खतरा बढ़ रहा है।
जबकि नो-टेक जोन के कुछ क्षेत्रों में कमर्शियल फिशिंग पर बैन है, लेकिन कुछ रिसर्च में ये भी सामने आया है कि पेंगुइन के संरक्षण के लिए ये उपाय काफी नहीं हैं। आंकड़ों के अनुसार, अफ्रीकी पेंगुइन की ग्लोबल पॉपुलेशन लगभग 14,700 पेयर होने का अनुमान है, जिनमें से लगभग 10,400 पेयर दक्षिण अफ्रीका और 4,300 पेयर नामीबिया में हैं।
ये भी पढ़ें: पीएचडी का स्टूडेंट कर रहा था Google search, ‘तुक्के’ में मिल गया 16वीं शाताब्दी का खोया हुआ शहर
स्थानीय अर्थव्यवस्था को पहुंच सकता है नुकसान
बर्डलाइफ साउथ अफ्रीका के डॉ. एलिस्टेयर मैकइनेस और एक्सेटर यूनिवर्सिटी के डॉ. रिचर्ड शेरली सहित कई वैज्ञानिकों ने फिशिंग को प्रभावित किए बिना इन क्षेत्रों का विस्तार करने की सलाह दी है। पेंगुइन की इस दुर्दशा से न सिर्फ जैव विविधता को खतरा है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचने की भी संभावना बढ़ गई है। अंतरार्ष्ट्रीय संस्थाओं का कहना है कि इस वैश्विक पहल का उद्देश्य अफ्रीकी पेंगुइन के भविष्य की सुरक्षा के लिए जरूरी सुधार करने के लिए सरकारों पर दबाव डालना है।
संबंधित खबरें
सर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 hr agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
3 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
3 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
12 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
21 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
23 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 day agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
1 day agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines