Jail Stampede Killed 129 Prisoners: जेल में अचानक लगी आग का फायदा उठाकर कैदियों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान भगदड़ मची और कैदियों को फरार होने से रोकने के लिए जेल में तैनात पुलिस कर्मियों ने फायरिंग की। इस हादसे में 129 कैदियों की मौत हो गई है। 24 कैदियों की मौत गोलियां लगने से हुई और बाकी कैदियों की मौत धक्का मुक्की में और दम घुटने से हुई, लेकिन कोई भी कैद जेल की सलाखें तोड़कर भाग नहीं पाया। जेल तोड़कर फरार होने की कोशिश अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में हुई। देश की राजधानी किंशासा की मकाला जेल से कैदियों ने भागने की कोशिश की। देश के गृह मंत्री शबानी लुकू ने खुद अपने X हैंडल पर ट्वीट करके घटनाक्रम की जानकारी दी और मामले में पुलिस कार्रवाई के बारे में बताया।
सरकार ने तीनों घटनाक्रमों पर तलब की रिपोर्ट
गृह मंत्री शबानी लुकू और आंतरिक मामलों के मंत्री जैक्विमिन शबानी ने बताया कि सोमवार अलसुबह करीब 2 बजे एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिस में लगी आग ने फूड डिपो और अस्पताल को भी अपनी चपेट में ले लिया था। अग्निकांड में करीब 60 लोग घायल हुए। इस दौरान जब सभी आग बुझाने में व्यस्त थे तो कैदियों ने मौके का फायदा उठाया और जेल ब्रेक करने की कोशिश की।
इस दौरान चेतावनी देने पर भी कैदी नहीं रुके तो फायरिंग करनी पड़ी। भगदड़ के हालात बन गए और गोलीबारी हुई तो दोनों घटनाक्रम में कैदियों की मौत हो गई। हालांकि एक भी कैदी जेल से बाहर नहीं जा पाया, लेकिन इतनी संख्या में कैदियों की मौत से सरकार परेशान है। सरकार ने घटनाक्रम की जांच के आदेश जारी कर दिए है। अग्निकांड, जेल ब्रेक और फायरिंग पर रिपोर्ट तलब की गई है।
11 लोग स्कूल बस ने कुचले; मरने वालों में 5 स्टूडेंट्स, जानें भीषण हादसा कहां और कैसे हुआ?
1500 कैदियों की जेल में 12000 कैदी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांगो सरकार हादसे के बाद विपक्षियों के निशाने पर है, क्योंकि कांगो की मकाला जेल में 1500 कैदियों को रखने की क्षमता है, लेकिन इस समय जेल में करीब 12 हजार कैदी थे। ज्यादातर कैदियों के केस में अभी तक ट्रायल भी शुरू नहीं हुआ था। हादसे के पूरी तरह से सरकार, पुलिस और जेल प्रशासन की लापरवाही करार दिया जा रहा है। बता दें कि कांगो दुनिया का सबसे गरीब देश है, लेकिन यहां खनिज पदार्थों का खजाना है। 30 जून 1960 को यह देश आजाद हुआ था, लेकिन आज तक यह देश गरीबी की मार झेल रहा है। यहां की सरकारें इस देशों को गरीबी रेखा से ऊपर नहीं उठा पाई हैं।
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 hr agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
3 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
3 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
4 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
5 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
7 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
7 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
7 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
15 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines