Afghanistan: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को जोरदार बम धमाका हुआ। इस दौरान छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 8 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। इस बम धमाके की अभी तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। अभी तक अफगानिस्तान सरकार की तरफ से भी कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
यह धमाका डाउनटाउन में दाउदजई ट्रेड सेंटर के पास हुआ। घायलों को इटली के एनजीओ की तरफ से चलाए जा रहे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इमरजेंसी के स्टेफानो सूजा ने कहा कि घायलों का इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाका बहुत भीषण था।
और पढ़िए – काबुल में अफगान विदेश मंत्रालय के पास विस्फोट, 6 की मौत, कई घायल
काबुल में हमले बढ़े, जनवरी में गई थी 5 की जान
इससे पहले 11 जनवरी 2023 में काबुल में विदेश मंत्रालय के सामने एक धमाका हुआ था, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई घायल हुए थे। 2023 की शुरुआत के बाद से अफगानिस्तान में कई विस्फोट हुए हैं।
यह भी पढ़ें: या तो उनकी हत्या होगी या हमारी; पाक मंत्री ने इमरान खान को सत्तारूढ़ पार्टी का दुश्मन बताया
वहीं, पिछले साल 12 दिसंबर को काबुल के शहर-ए-नवा इलाके के होटल को हमलावरों ने निशाना बनाया था। इस हमले में तीन लोगों की मौत हुई थी, जबकि 18 लोग घायल हुए थे।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पाकिस्तान ने ईरान से लगे दो बॉर्डर रूट किए बंद, LPG सप्लाई ठप होने की नौबत
1 hr ago'देर ना हो जाए, बॉर्डर बंद करो...', फ्रांस हिंसा पर ट्रंप का बड़ा बयान
2 hrs agoईरान के नए रक्षा मंत्री ने ट्रंप को ललकारा, बोले-बम गिराया तो बख्शेंगे नहीं
6 hrs agoइंटरनेशनल कोर्ट में पाकिस्तान को निशाने पर लिया, गवाही सुन भाग गए राजदूत
7 hrs agoफ्रांस-इटली के बाद पुर्तगाल में भड़के GenZ, जानें सड़कों पर क्यों उतरे लोग?
9 hrs agoलंदन में ध्रुव राठी के खिलाफ भी लगे नारे, आमने-सामने आए 2 गुट
13 hrs agoफ्रांस का लिमोज टाउन हॉल हिंसक झड़पों में तबाह, धू-धू कर जली ऐतिहासिक इमारत
14 hrs agoअफगान फोर्स के साथ झड़प में 7 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, डूरंड लाइन पर फिर तनाव
16 hrs agoपाकिस्तान-बांग्लादेश पर गहराया भुखमरी का संकट, टॉप-10 देशों की लिस्ट जारी
1 day agoस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल से भरे टैंकर में लगी आग, नेवल माइंस से हुई टक्कर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines