---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рдЕрдлрдЧрд╛рдирд┐рд╕реНрддрд╛рди-рдкрд╛рдХрд┐рд╕реНрддрд╛рди рдпреБрджреНрдз рдкрд░ рдХреНрдпрд╛ рдмреЛрд▓реЗ рдбреЛрдирд╛рд▓реНрдб рдЯреНрд░рдВрдк? рджреЛрдиреЛрдВ рджреЗрд╢реЛрдВ рдореЗрдВ рдЕрдм рдХреИрд╕реЗ рд╣реИрдВ рд╣рд╛рд▓рд╛рдд

Afghanistan Pakistan War: рдкрд╛рдХрд┐рд╕реНрддрд╛рди рдФрд░ рдЕрдлрдЧрд╛рдирд┐рд╕реНрддрд╛рди рдореЗрдВ рд╕рдВрдШрд░реНрд╖ рд╡рд┐рд░рд╛рдо рд╣реЛ рдЧрдпрд╛ рд╣реИ. рдЕрдлрдЧрд╛рдирд┐рд╕реНрддрд╛рди рдиреЗ рд╕рдВрдШрд░реНрд╖ рд╡рд┐рд░рд╛рдо рдХрд╛ рдРрд▓рд╛рди рдХрд┐рдпрд╛ рд╣реИ, рд▓реЗрдХрд┐рди рдкрд╛рдХрд┐рд╕реНрддрд╛рди рдиреЗ рдореБрдВрд╣рддреЛрдбрд╝ рдЬрд╡рд╛рдм рджреЗрдиреЗ рдХреА рдзрдордХреА рджреА рд╣реИ. рд╡рд╣реАрдВ рдЕрдореЗрд░рд┐рдХреА рд░рд╛рд╖реНрдЯреНрд░рдкрддрд┐ рдЯреНрд░рдВрдк рддрдХ рджреЛрдиреЛрдВ рдХреЗ рд╕рдВрдШрд░реНрд╖ рдХреА рдХрд╣рд╛рдиреА рдкрд╣реБрдВрдЪ рдЧрдИ рд╣реИ рдФрд░ рдЙрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ рдЗрд╕ рдкрд░ рдкреНрд░рддрд┐рдХреНрд░рд┐рдпрд╛ рднреА рд╡реНрдпрдХреНрдд рдХреА рд╣реИ.

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Afghanistan Pakistan War Updates: अफगानिस्तान और पाकिस्तान में देररात युद्धविराम हो गया, लेकिन पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की धमकी दी है. अफगानिस्तान की सेना ने दावा किया है कि उन्होंने 58 पाकिस्तानी जवानों को ढेर किया और 25 पाक चौकियों पर कब्जा किया, वहीं पाकिस्तान ने दावे को झुठलाते हुए 23 सैनिकों की मौत होने की बात की और 200 तालिबानी लड़ाकों को ढेर करने का दावा किया. कतर, सऊदी अरब, ईरान ने पाक-अफगान संघर्ष विराम का स्वागत किया, वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने भी पाक-अफगान युद्ध पर प्रतिक्रिया व्यक्त की.

पाक-अफगान संघर्ष पर क्या बोले ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायल जाते समय एयरफोर्स-1 में पत्रकारों से बात की और कहा कि 8 युद्ध रुकवा चुका हूं. इजरायल और हमास की जंग 8वां युद्ध है, जो मैंने रुकवाया. सुना है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी युद्ध चल रहा है तो मेरे वापस आने तक इंतजार करना होगा.

---विज्ञापन---

मैं युद्ध रुकवा रहा हूं, क्योंकि मैं युद्ध सुलझाने में माहिर हूं. भारत और पाकिस्तान के युद्ध को टैरिफ और व्यापार की धमकी देकर रुकवाया. एक युद्ध 31 साल से चल रहा था, एक 32 साल से और एक 37 साल से, जिसमें हर देश में लाखों लोग मारे जा रहे थे और मैंने एक दिन के अंदर उन्हें निपटा दिया.

कैसे हुई संघर्ष और हमलों की शुरुआत?

बता दें कि 9 अक्टूबर 2025 को पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान के काबुल, खोस्त, जलालाबाद और पक्तिका में एयर स्ट्राइक की. तहरीक-ए-पाकिस्तान (TTP) के चीफ नूर वली मेहसूद को ढेर करने के लिए और TTP के आतंकी ठिकाने ध्वस्त करने के लिए हवाई हमला किया गया था, जिसमें करीब 23 लोग मारे गए और 20 अन्य घायल हुए.

---विज्ञापन---

पाकिस्तान के इस हमले का जवाब देते हुए 12 अक्टूबर को अफगानिस्तान की सेना ने डुरंड लाइन क्रॉस की और पाकिस्तान की सैन्य चौकियों पर हमला किया. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से लगती अपनी सीमाएं और पाकिस्तान में घुसने के रास्ते बंद कर दिए. दोनों देशों ने एक-दूसरे पर सीमा पार करने के नियम का उल्लंघन करके हमले करने और युद्ध के लिए उकसाने का आरोप लगाया.

युद्ध को लेकर कैसी रही प्रतिक्रियाएं?

अफगानिस्तान और पाकिस्तान में छिड़े संघर्ष पर मध्य पूर्व के देशों ने प्रतिक्रिया व्यक्त की. सऊदी अरब, कतर और ईरान ने देशों देशों से संयम बरतने और संघर्ष विराम की अपील भी की. सऊदी अरब और कतर ने संघर्ष को रुकवाने के लिए मध्यस्थता करने की कोशिश की. तीनों देशों ने कूटनीति अपनाकर विवाद को सुलझाने का आग्रह किया. इसके बाद इस्लामिक अमीरात के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने पुष्टि की कि कतर और सऊदी अरब के अनुरोध मान रहे हैं.

---विज्ञापन---

वहीं अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने भी दिनभर चली कार्रवाई के बाद आधी रात को ऑपरेशन खत्म करने का ऐलान किया और चेतावनी भी दी कि अगर पाकिस्तान ने फिर से अफगानिस्तान में इस तरह घुसने की कोशिश की तो सेना जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार मिलेगी. अफगानिस्तान में TTP नहीं है, फिर भी अगर पाकिस्तान शांति नहीं चाहता तो अफगानिस्तान के पास दूसरे विकल्प भी हैं. अब सीमा पार करने का गुनाह किया तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा.

First published on: Oct 13, 2025 07:09 AM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola