Afghanistan Girls Education Ban: तालिबान ने अगले महीने होने वाले यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट में छात्राओं के बैठने पर प्रतिबंध लगा दिया है। तालिबान के उच्च शिक्षा मंत्रालय ने विश्वविद्यालयों को इस संबंध में एक नोटिस भेजा है। अफगान समाचार एजेंसी TOLOnews ने तालिबान के इस नए फरमान की पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक, यूनिवर्सिटीज को भेजे गए नोटिस में तालिबान के उच्च शिक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि अगली सूचना तक लड़कियां परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सकती हैं। बता दें कि इससे पहले तालिबान सरकार ने महिलाओं को गैर-सरकारी संगठनों में काम करने से रोक दिया था, जिससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर नाराजगी फैल गई थी।
अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने तालिबान सरकार से की ये अपील
तालिबान की ओर से अफगान लड़कियों के लिए विश्वविद्यालय शिक्षा पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध (Afghanistan Girls Education Ban) लगाने के आदेश के बाद कई मानवीय संगठनों ने काबुल में तालिबान अधिकारियों से आह्वान किया कि वे अफगान महिलाओं की विश्वविद्यालय शिक्षा को निलंबित करने के अपने फैसले को रद्द करें। अपील करने वाले संगठनों में एजेकेशन कैनॉट वेट (ECW) जैसे संस्थान शामिल हैं।
इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) सहित कई इस्लामिक देशों और संगठनों ने इस्लामी कानून के उल्लंघन के रूप में काम और शिक्षा तक महिलाओं और लड़कियों की पहुंच पर प्रतिबंध की निंदा की है। बता दें कि इससे पहले तालिबान के एक फैसले के तहत 15 अगस्त 2021 से लड़कियों को माध्यमिक विद्यालय में जाने से रोक दिया गया है।
तालिबान ने महिलाओं और लड़कियों की आवाजाही की स्वतंत्रता को प्रतिबंधित कर दिया है। कार्यबल के अधिकांश क्षेत्रों से महिलाओं को बाहर कर दिया है और महिलाओं को पार्क, जिम और सार्वजनिक स्नान घरों का उपयोग करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
13 mins agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
8 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
8 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
10 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
18 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
19 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
22 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
23 hrs agoLIVE: दुर्गा पूजा के दौरान 17-18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल जाएंगे अमित शाह
1 day agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines