अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर, एक ही दिन में चली गई 200 से ज्यादा की जान, भारी नुकसान

200 Dead In Afghanistan Floods: पड़ोसी देश अफगानिस्तान इस समय अचानक आई भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है। इसके एक प्रांत में एक ही दिन में बाढ़ की वजह से 200 से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर है। इसके अलावा हजारों की संख्या में मकान भी बाढ़ में तबाह हो गए हैं।

Afghanistan drowned in floods
विज्ञापन

Afghanistan Floods : अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है। देश का उत्तरी हिस्सा इससे बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है। एक ही दिन में 200 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। संयुक्त राष्ट्र ने शनिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र के इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) ने कहा कि भारी बारिश के चलते शुक्रवार को भीषण बाढ़ आ गई थी। इसकी वजह से बाघलान प्रांत में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और हजारों की संख्या में घर तबाह हो गए हैं।

Advertisment

IOM ने एक इमरजेंसी रिस्पॉन्स लीड में कहा कि अकेले बघलानी जदीद जिले में 1500 से ज्यादा घर नष्ट हो गए और 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। बता दें कि शुक्रवार की रात को तालिबान सरकार के अधिकारियों ने 62 लोगों की मौत होने की बात कही थी। वहीं, शनिवार को सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि बाढ़ के चलते हमारे सैकड़ों नागरिकों की मौत हो गई है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार इमरजेंसी अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में तैनात किया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन भी चल रहा है।

पूरे देश में मची भारी तबाही

अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को हुई बारिश ने उत्तर-पूर्वी बदख्शान प्रांत, सेंट्रल घोर प्रांत और पश्चिमी हेरात प्रांत में भी भारी तबाही मचाई। अफगानिस्तान में तुलनात्मक रूप से सर्दियों का मौसम काफी सूखा रहता है। इसकी वजह से यहां की जमीन के लिए बारिश के पानी को सोखना काफी कठिन हो जाता है। इस वजह से यह देश क्लाइमेट चेंज को लेकर भी काफी संवेदनशील और कमजोर है। चार दशकों से ज्यादा समय तक संघर्ष व युद्ध का सामना करने वाला अफगानिस्तान दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ