Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप के झटके लगे हैं। शनिवार सुबह आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, शनिवार को अफगानिस्तान से 213 किमी पूर्व फैजाबाद में सुबह 6 बजकर 51 मिनट पर भूकंप आया।
एनसीएस ने शनिवार को ट्वीट किया कि भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र 105 किलोमीटर से अधिक गहराई पर था। फिलहाल, भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बता दें कि अफगानिस्तान में बीते करीब 20 दिनों में यह पांचवीं बार है, जब अफगानिस्तान की धरती डोली है।
और पढ़िए – Cyclone Freddy: दक्षिण अफ्रीका में फ्रेडी चक्रवात का कहर, अब तक 326 लोगों की मौत
बता दें कि इससे पहले 10 मार्च को भी भूकंप के झटके लगे थे। अफगानिस्तान के फैजाबाद से 101 किमी दक्षिण में रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था।
और पढ़िए – US Ambassador in India: पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी होंगे भारत में अमेरिका के नए राजदूत, अमेरिकी सीनेट ने दी मंजूरी
मार्च में लगातार लगे थे भूकंप के झटके
इससे पहले नौ मार्च को भी भूकंप आया था। इसकी तीव्रता 4.7 तक मापी गई थी। इसका केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 285 किलोमीटर पूर्व-उत्तर पूर्व में बताया गया था।
7 मार्च को देर रात 1:40 बजे अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था। इसका केंद्र धरती के नीचे 136 किलोमीटर की गहराई में था।
इससे पहले मार्च की शुरुआत में 2 मार्च को भी अफगानिस्तान के फैजाबाद में भूकंप से धरती डोली थी। इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई थी।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 hr agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
3 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
3 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
12 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
21 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
23 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 day agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
1 day agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines