नई दिल्ली: अफगानिस्तान के काबुल में धमाके के खबर है। राजधानी काबुल के एक मस्जिद के पास ये बम धमाका हुआ है। इस धामाके में 8 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 18 लोगों के घायल होने की जानकारी है। बताया जा रहा है कि ये धमाका भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ है। तालिबान के एक सीनियर अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।
काबुल के पुलिस प्रमुख के लिए तालिबान की ओर से नियुक्त प्रवक्ता खालिद जादरान के अनुसार यह बम विस्फोट पश्चिमी काबुल के शिया बहुल सर-ए करेज इलाके में हुआ। शुरुआती रिपोर्ट में दो लोगों की मौत की जानकारी दी गई थी, लेकिन बाद में कुछ घायलों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़ गई।
इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी सगंठन इस्लामिक स्टेट (IS) ने ली है। पुलिस ने उलट IS का दावा है कि धमाके में 20 लोग मारे गए हैं। सोशल मीडिया पर घटनास्थल के कुछ वीडियो पोस्ट किए गए हैं। वीडियो में लोगों की चीख-पुकार सुनाई दे रही है। अफगानिस्तान में हाल के दिनों में कई गुरुद्वारा में धमाका हुआ है। परवान गुरुद्वारे के गेट के पास धमाका हुआ।
इससे एक हफ्ते पहले काबुल के काबुल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी-20 मैच के दौरान एक आत्मघाती हमला हुआ था। लाइव मैच के दौरान हुए धमाके से दर्शकों में अफरा तफरी मच गई। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
संबंधित खबरें
'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
6 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
18 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
21 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
21 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
1 day agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
1 day agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
1 day agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines