---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Afghanistan: काबुल के चाइनीज होटल में ब्लास्ट, गोलियों की आवाज व खिड़कियों से कूदते दिखे लोग

अफगानिस्तान: काबुल के शहर-ए-नवा में एक चाइनीज होटल में सोमवार को तेज धमाका हुआ। होटल में गोलीबारी करते हुए कुछ हमलावर दाखिल हुए हैं। होटल से गोलीबारी की आवाजें सुनाई दे रहीं हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीड़ियो में लोग अपनी जान बचाते होटल की खिड़कियों से कूदकर जान बचाते निकलते दिखाई पड़े। आशंका है कि […]

---विज्ञापन---

अफगानिस्तान: काबुल के शहर-ए-नवा में एक चाइनीज होटल में सोमवार को तेज धमाका हुआ। होटल में गोलीबारी करते हुए कुछ हमलावर दाखिल हुए हैं। होटल से गोलीबारी की आवाजें सुनाई दे रहीं हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीड़ियो में लोग अपनी जान बचाते होटल की खिड़कियों से कूदकर जान बचाते निकलते दिखाई पड़े। आशंका है कि अंदर हमलावरों ने लोगों को बंधक बना रहा है।

---विज्ञापन---

 

इस होटल को चाइनीज होटल इसलिए कहा जाता हैं चूंकि यहां बड़ी संख्या में चीनी नागरिक रुकते हैं। हादसे के समय भी अंदर चीनी नागरिक होने की आशंका है। घटना ने एक बार फिर 26 नवंबर 2008 मुंबई के ताज होटल पर हुए हमले की याद दिला दी।

---विज्ञापन---

दक्षिण कोरिया-अमेरिका के मिलिट्री ड्रील से भड़का नॉर्थ कोरिया, जवाब में 130 से अधिक तोपों से गोलाबारी की

https://twitter.com/RealBababanaras/status/1602263535853371392?s=20&t=14NOYM9LAC6VccTKjNi6Yg

---विज्ञापन---

 

जानकारी के मुताबिक होटल में तेज धमाके के बाद आग लग गई थी। आसपास अफरा-तफरी का माहौल है। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार इस होटल को चाइनीज होटल कहा जाता है क्योंकि यहां वरिष्ठ चीनी अधिकारी अक्सर आते-जाते रहते हैं। अब तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

बताया जा रहा है कि हमलावर होटल के अंदर गोलियां चलाते हुए घुसे थे। घटना के बाद स्थानीय जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार किसी को होटल के आसपास जाने नहीं दिया जा रहा है। होटल के अंदर से चीख-पुकार की आवाज आ रहीं हैं। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है।

और पढ़िए –  दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 12, 2022 05:42 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola