भीषण एयर स्ट्राइक में 3 क्रिकेटरों की मौत के बाद अफगानिस्तान-पाकिस्तान में युद्धविराम, जानें क्या समझौता हुआ?

Afghanisath Pakistan Ceasefire: अफगानिस्तान और पाकिस्तान में पिछले 10 दिन से चल रहा संघर्ष आखिरकार थम ही किया. दोनों देशों के बीच कतर में सीजफायर को लेकर समझौता हुआ, लेकिन 10 दिन में जहां कई बेगुनाह लोग मारे गए, वहीं अफगानिस्तान के 3 क्रिकेटर्स को भी जान गंवानी पड़ी.

afghanistan pakistan war

अफगानिस्तान और पाकिस्तान में पिछले 10 दिन से खूनी संघर्ष और हवाई हमले जारी थे.

विज्ञापन

Afghanisath Pakistan Ceasefire: पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक में अफगानिस्तान के 3 क्रिकेटर्स की मौत के बाद दोनों देशों में सीजफायर हो गया. कतर में हुई शांति वार्ता में दोनों देशों के बीच युद्धविराम पर सहमति बनी और समझौते पर साइन करके एक दूसरे को शर्तों का प्रस्ताव सौंपा गया. कतर के विदेश मंत्रालय की ओर से अफगानिस्तान और पाकिस्तान में युद्धविराम का ऐलान किया गया. शांति वार्ता के दौरान कतर की राजधानी दोहा में अफगान-पाक विदेश मंत्रियों के साथ कतर और तुर्की के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

‘तालिबान को कार्रवाई करनी होगी…’, असीम मुनीर ने की अफगानिस्तान को धमकाने की कोशिश; भारत पर भी लगाए आरोप

विज्ञापन

स्थायी युद्धविराम और शांत के लिए करेंगे बैठकें

युद्धविराम समझौते के तहत अफगानिस्तान और पाकिस्तान आने वाले दिनों में युद्धविराम को स्थायी बनाए रखने और इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए बैठकें करेंगे. लंबे समय तक चलने वाली शांति और अपने-अपने देशों में आतंकवाद के खात्मे के लिए भी प्रयास करेंगे.इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच दोहा में कतर और तुर्किये के प्रतिनिधियों के सामने दोनों प्रस्तावों पर सहमति बनी और तत्काल युद्धविराम का ऐलान करके सेनाओं के साथ-साथ तालिबानी लड़ाकों को भी बॉर्डर से लौट जाने को कहा गया.

9 अक्टूबर की रात से जारी है दोनों देशों में संघर्ष

बता दें कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान में डूरंड लाइन पर पिछले 10 दिन से संघर्ष जारी है. पहले 9-10 अक्टूर की रात को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर यह आरोप लगाते हुए हमला किया कि अफगानिस्तान ने तहरीक-ए-तालिबन पाकिस्तान के आतंकियों को पनाह दी है. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हमला किया तो जवाबी कार्रवाई करते हुए अफगान सेना और तालिबान लड़ाकों ने पाकिस्तान में घुसकर हमला किया और पाकिस्तानी सेना की 25 चौकियों पर कब्जा करके सैनिकों को ढेर कर दिया. हमले में बच्चों, महिलाओं समेत कई आम नागरिक भी मारे गए.

विज्ञापन

हमले में मारे गए अफगानिस्तान के 3 क्रिकेटर्स

बता दें कि दोहा में अफगानिस्तान और पाकिस्तान में शांति वार्ता पाक सेना द्वारा किए गए युद्धविराम के उल्लंघन के बाद हो रही है. पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी पक्तिका प्रांत में हमला किया था, जिसमें 3 अफगान क्रिकेटरों सहित 17 लोग मारे गए थे. इस हमले के बाद कतर में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हुई उच्चस्तरीय शांति वार्ता हुई.बैठक में पाकिस्तान की ओर से रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और ISI प्रमुख जनरल आसिम मलिक शामिल थे, जबकि अफगानिस्तान की ओर से रक्षा मंत्री मुल्ला मुहम्मद याकूब की अगुवाई वाला प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ