---विज्ञापन---

‘वेनेजुएला में बिगड़े हालात, यात्रा करने से बचें’, भारतीयों के लिए केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी

Venezuela US Attack: अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला पर हमला करके तख्तापलट कर दिया है और वहां के राष्ट्रपति को गिरफ्तार करके अमेरिका ले आई है. वेनेजुएला के हालातों को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है.

---विज्ञापन---

वेनेजुएला पर अमेरिकी सेना के हमले और वेनेजुएला के बिगड़े हालातों को देखते हुए भारत सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी में कहा गया है कि वेनेजुएला में हालात बेहद खराब हैं. अमेरिकी सेना हमले कर रही है और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका सेना ने गिरफ्तार कर लिया है, इसलिए वेनेजुएला में रह रहे भारतीय सतर्क रहें. कहीं आने जाने से बचे और किसी भी आपात स्थिति में भारतीय दूतावास से संपर्क करें.

ईमेल आईडी और हेल्पलाइन नंबर जारी

भारतीय विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें भारतीयों को वेनेजुएला और काराकस में अमेरिकी सेना के हमलों, धमाकों और अस्थिर हालातों के बारे में बताया गया. वेनेजुएला में बढ़ रहे तनाव के बारे में सचेत किया गया. विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी में वेनेजुएला में भारतीय दूतावास का ईमेल आईडी और आपातकालीन फोन नंबर +58-412-9584288 भी दिया है, जिस पर व्हाट्सऐप कॉल और मैसेज करने की सुविधा भी उपलब्ध है.

---विज्ञापन---

भारतीयों को अफवाहों से बचने की सलाह

भारत सरकार ने भारतीयों को सलाह दी है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें. आधिकारिक सूचनाओं पर ही ध्यान दें और उन्हें ही मानें. भारतीय दूतावास वेनेजुलएला के हालातों पर नजर बनाए हुए है. जरूरत पड़ने पर आगे के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे. तब तक भारतीय अपने घरों के अंदर रही रहें और सतर्क रहें. अपनी तरफ से न कुछ कहें और न ही कुछ करें. जरूरत पड़ी तो भारतीयों को वहां से निकाला जाएगा.

मादुरो को गिरफ्तार कर अमेरिका ले गए

बता दें कि अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति को नार्को-टेररिस्ट करार दिया है. अमेरिका में कोकीन की सप्लाई करने और नार्को टेररिज्म का किंगपिन बताया. इसलिए अमेरिकी सेना ने कैरेबियन सागर में वेनेजुएला की घेराबंदी की और 3 जनवरी को वेनेजुएला पर हवाई हमला करके राष्ट्रपति मादुरो को गिरफ्तार कर लिया. मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिका लाया गया है, जहां न्यूयॉर्क की कोर्ट में मादुरो के खिलाफ केस चलाया जाएगा.

---विज्ञापन---

First published on: Jan 04, 2026 06:15 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola