ईरान में रहने वाले भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर्स जारी, कहा- फॉलो करें सेफ्टी रूल्स

Advisory for Indians: भारत सरकार ने दूतावास के जरिए ईरान और इजरायल में रहने वाले भारतीयों के लिए सेफ्टी प्रोटोकॉल्स जारी किए हैं। दरअसल, ईरान और इजरायल में तनाव का माहौल है। दोनों देशों में जंग चल रही है। भारतीय नागरिक दोनों देशों में रहते हैं, इसलिए उनकी सेफ्टी के लिए सरकार ने सुरक्षा नियम जारी कर दिए हैं।

Indian Embassy | Iran Israel War | World News

इजरायल और ईरान के हालातों पर भारतीय दूतावास लगातार नजर बनाए हुए है।

Advisory And Helpline Numbers: भारतीय दूतावास ने ईरान और इजरायल में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। 2 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, ताकि आपात स्थिति में दूतावास में मदद के लिए संपर्क किया जा सके। दूतावास की ओर से एडवाइजरी जारी करते हुए कहा गया है कि ईरान और इजरायल में तनाव का माहौल है। ईरान में बने भारतीय दूतावास की और से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट लिखकर भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी गई।

विज्ञापन

एडवाइजरी में कहा गया है कि दोनों देशों में रहने वाले भारतीय अपने घरों के अंदर रहें। इमरजेंसी होने पर ही सफर करें, अन्यथा सफर से परहेज करें। किसी भी तरह की आगामी सूचना या आदेश के लिए भारतीय दूतावास के सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो करें। इमरजेंसी की स्थिति में मोबाइल नंबर 91281-09115 और 91281-09109 पर संपर्क करें। एडवाइजरी में भारतीयों को दूतावास की लोकल ऑथोरिटी के संपर्क में रहने को भी कहा गया है।

विज्ञापन

2 दिन से चल रहे हवाई हमले

बता दें ईरान और इजरायल के बीच जंग चल रही है। 2 दिन से दोनों देश एक दूसरे पर हवाई हमले कर रहे हैं। इजरायल ने पहले ईरान में एयर स्ट्राइक की। 13 जून दिन गुरुवार को अलसुबह 200 फाइटर जेट्स के साथ ईरान में एयर स्ट्राइक की। तेहरान में कई जगहों पर ड्रोन और मिसाइल अटैक किए। इसके बाद देररात तक ईरान में परमाणु ठिकानों पर हमले किए। इजरायल के हमले में ईरान के 6 परमाणु साइंटिस्ट और टॉप 4 आर्मी कमांडर समेत 20 अफसर मारे गए हैं।

विज्ञापन

इजरायल का मकसद ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना है। इसलिए इजरायल ने ईरान के खिलाफ ऑपरेशन राइजिंग लॉयन लॉन्च किया है। इजरायली सेना के प्रवक्ता बीजी एफी ड्रोफिन ने एक बयान जारी करके कहा है कि ईरान ने अमेरिका और अन्य देशों के साथ हुए समझौते का उल्लंघन किया है। प्रतिबंध होने के बावजूद यूरेनियम का स्टॉक किया और परमाणु कार्यक्रम जारी रखा। ईरान परमाणु हथियार बनाने के करीब है, लेकिन इजरायल ऐसा होने नहीं देगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ