---विज्ञापन---

दुनिया

Laura Mcculloch: जिस एक्ट्रेस को ढूंढ़ने के लिए फैंस चला रहे थे कैंपेन, वो 84 घंटे बाद इस हालत में मिली

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया की 37 साल की फेमस एक्ट्रेस लौरा मैकेलक का 84 घंटे बाद पता चल गया है। दरअसल, एक्ट्रेस अमेरिका के कैर्लिफोनिया के एक रेस्टोरेंट से अचानक गायब हो गईं थी। लौरा रेस्टोरेंट में किसी युवक के साथ डेट पर गईं थीं जिससे उनकी हाल ही में टिंडर पर जान पहचान हुई थी। […]

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया की 37 साल की फेमस एक्ट्रेस लौरा मैकेलक का 84 घंटे बाद पता चल गया है। दरअसल, एक्ट्रेस अमेरिका के कैर्लिफोनिया के एक रेस्टोरेंट से अचानक गायब हो गईं थी। लौरा रेस्टोरेंट में किसी युवक के साथ डेट पर गईं थीं जिससे उनकी हाल ही में टिंडर पर जान पहचान हुई थी।

बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट से अचानक लौरा के गायब होने के बाद सनसनी फैल गई थी। इसके बाद उनके फैंस और परिवार के लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी बरामदगी को लेकर कैंपने चलाया था। 84 घंटे बाद उन्हें अमेरिका के एक जेल में पाया गया, हालांकि उन्हें अब जेल से रिहा कर दिया गया है। लौरा को अगले महीने आरोपों का सामना करने के लिए लॉस एंजिल्स सुपीरियर कोर्ट में पेश होना होगा।

---विज्ञापन---

रेस्टोरेंट से जेल कैसे पहुंची लौरा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेट पर पहुंची लौरा ने रेस्टोरेंट में काफी शराब पी ली थी। इसके बाद उन्होंने रेस्टोरेंट में एक महिला और उसके बच्चे पर ड्रिंक फेंक दी थी। जानकारी के बाद जब पुलिस वहां पहुंची तो लौरा ने पुलिस से भी बदतमीजी की और एक पुलिसकर्मी को दांत से काट लिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें लॉस एंजिल्स के जेल में बंद कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, रेस्टोरेंट जाने से पहले 37 साल की लौरा ने अपने परिवार को बताया था कि बम्बल या टिंडर पर किसी से उनकी जान पहचान हुई है और वह उससे मिलने (डेट) जा रहीं हैं। डेट पर जाने के बाद जब लौरा नहीं लौटी तो परिवार टेंशन में आ गया और फिर सोशल मीडिया पर उन्हें खोजने के लिए कैंपेन चलाया।

---विज्ञापन---

कौन हैं लौरा मैकेलक

लौरा मैकेलक का जन्म मेलबर्न में हुआ है। वे एंटरटेनमेंट फिल्ड में काम करतीं हैं। उन्होंने एक एक्ट्रेस, सिंगर, वॉयस-ओवर आर्टिस्ट, लेखक और निर्माता के रूप में काम किया है। लौरा ने विक्टोरियन कॉलेज ऑफ आर्ट्स से संगीत और थिएटर की पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने कैबरे शो और क्रूज शिप में गाना शुरू किया। लौरा 2016 में अमेरिका में बस गईं। जानकारी के मुताबिक, उन्हें यहां ग्रीन कार्ड मिल चुका है।

First published on: Aug 20, 2022 07:35 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola