Russia Ukraine War Updates: यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस कथित ‘जीत’ की घोषणा करने की तैयारी कर रहा है। एक खुफिया रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, रूस द्वारा 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में “जीत” की घोषणा करने की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार, रूस की योजना है कि वह 24 फरवरी 2025 को युद्ध की शुरुआत की तीसरी वर्षगांठ पर ‘जीत’ का ऐलान कर सकता है। कीव इंडिपेंडेंट ने यूक्रेनी सैन्य खुफिया का हवाला देते हुए यह रिपोर्ट दी है।
क्यों खास है 24 फरवरी?
बता दें कि 24 फरवरी 2022 को ही क्रेमलिन ने 2022 में कीव के खिलाफ अपने आक्रमण की घोषणा की थी। 24 फरवरी 2025 इस युद्ध की तीसरी वर्षगांठ होगी और रिपोर्ट्स के अनुसार रूस इस दिन को अपनी ‘जीत’ के रूप में दर्ज करना चाहता है।
रिपोर्ट में क्या कहा गया है?
एक खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस अपनी ‘जीत’ की घोषणा करने की योजना बना रहा है। क्रेमलिन इस घोषणा को न केवल यूक्रेन बल्कि नाटो (NATO) पर भी ‘जीत’ के रूप में पेश करने की तैयारी कर रहा है। डेली एक्सप्रेस के अनुसार, खुफिया एजेंसी ने कहा, ‘रूस यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में कथित ‘जीत’ की घोषणा ‘राउंड डेट’ 24 फरवरी 2025 तक करने की तैयारी कर रहा है, जो पूरी तरह युद्ध की शुरुआत की तीसरी वर्षगांठ है।’ इसमें आगे कहा गया है कि इसके अलावा इन योजनाओं में ‘नाटो पर रूस की जीत’ भी शामिल हो सकती है, क्योंकि मॉस्को के प्रचार-प्रसार में लंबे समय से यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को गठबंधन के साथ युद्ध बताया गया है।
ये भी पढ़ें:- रूस-यूक्रेन युद्ध जल्द हो सकता है खत्म! दो महाशक्तियां इस बात पर हुई राजी, सऊदी अरब से आया बड़ा अपडेट
ट्रंप और जेलेंस्की के बीच बढ़ा तनाव
यह खुफिया रिपोर्ट ऐसे समय में सामने आई है जब यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने के लिए अमेरिका और रूस के बीच उच्च स्तरीय वार्ता की खबरें आ रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनका प्रशासन यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की आलोचना कर रहा है। इससे पहले बुधवार को ट्रंप ने जेलेंस्की को एक ‘तानाशाह’ बताया था और चेतावनी दी थी कि उन्हें युद्ध को समाप्त करने के लिए ‘तेजी से कदम उठाना चाहिए’ अन्यथा नेतृत्व करने के लिए उनका देश नहीं बचेगा। ट्रंप की यह टिप्पणी उस बयान के बाद आई है जिसमें जेलेंस्की ने कहा था कि ट्रंप रूस द्वारा निर्मित ‘डिसइन्फॉर्मेशन स्पेस’ में जी रहे हैं। हाल ही में, ट्रंप दोनों देशों के बीच शांति समझौते के लिए दबाव डाल रहे हैं और युद्ध शुरू होने देने के लिए जेलेंस्की को दोषी ठहरा रहे हैं।
रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने को लेकर हुई थी बैठक
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने की कोशिश में लगे हुए हैं। अमेरिका-रूस ने मंगलवार को सऊदी अरब में कीव या यूरोपीय संघ के बिना मुलाकात की थी। यूक्रेन में युद्ध खत्म करने की दिशा तलाशने के लिए सऊदी अरब ने अमेरिका और रूस के बीच पहली बैठक की मध्यस्थता की। इस बैठक का मकसद दोनों देशों के बीच आम सहमति बनाना था कि किस तरह यूक्रेन-रूस के बीच संघर्ष पर विराम लग सकता है। बैठक खत्म होने के बाद रूस और अमेरिका की तरफ से प्रतिक्रिया भी आई थी। रूस ने कहा कि ये कहना फिलहाल मुश्किल है कि युद्ध पर विराम लगाने की दिशा में दोनों देश करीब आ रहे हैं।
जेलेंस्की ने रद्द कर दिया था सऊदी का दौरा
रूस और अमेरिका के बीच सऊदी अरब में हुई चर्चा के के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने सऊदी दौरा रद्द कर दिया था। जेलेंस्की ने कहा था कि यूक्रेन की गैरमौजूदगी में कोई भी फैसला उन्हें स्वीकार नहीं है। जेलेंस्की ने कहा कि वह 10 मार्च तक अपना दौरा रद्द कर रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध को खत्म करने का कोई भी फैसला यूक्रेन की भागीदारी के बिना नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और कुछ यूरोपीय देशों द्वारा नाटो सदस्यता प्रदान करने पर असहमति रूस की मंशा से मेल खाती है।
संबंधित खबरें
यूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
41 mins agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
3 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
5 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
5 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
6 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
7 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
8 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
9 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
9 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines