US News in Hindi: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के पास स्थित एबरडीन के पास पुलिस को 20 साल की लड़की का शव मिला था। शव को जब गड्ढे से निकाला गया तो यह जली अवस्था में था। खून और चोटें देख लग रहा था कि बेरहमी से मर्डर किया गया है। हत्या से पहले उसे धीरे-धीरे प्रताड़ित किया गया। उसे रेजर से कलाई काटने को मजबूर किया गया। बीन के डिब्बे से सिर पर कई वार करने के साथ ही जमकर शराब पिलाई गई। युवती के परिजनों के अनुसार वह बहुत दयालु थी। आखिर कोई कैसे इतनी क्रूरता से हत्या कर सकता है? ईसाई परिवार में पली लोरा तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।
भाई जेसन सिनर के अनुसार वह हेल्पफुल थी। 1997 की गर्मियों में एबरडीन में वह ईसाई मिशन के लिए काम कर रही थी। तभी मुलाकात कैलिफोर्निया के रेडिंग के रहने वाले टिम स्मिथ से हुई थी। दूसरे भाई रयान ने दावा किया था कि वह उसे पसंद करती थी। लेकिन दो महीने बाद उसकी मां को ल्यूकेमिया हो गया। जिसके कुछ सप्ताह बाद उसकी मौत हो गई। लोरा ने कैलिफोर्निया जाने का फैसला लिया था। मार्च 1998 में 20 साल की थी। प्रेमी टिम 560 मील का सफर तय करके उसके घर आया था।
टिम के घर रहना चाहती थी लोरा
परिजनों से कहा था कि वह लोरा के साथ घर बसाना चाहता है। एक महीने बाद ही दोनों अलग हो गए थे। 18 अप्रैल 1998 को एक कॉल पुलिस को मिली थी। ट्रिनिटी आल्प्स के शिविर स्थल पर पुलिस को काफी शराब की बोतलें मिली थीं। खून बिखरा होने के बाद खोजी कुत्तों को बुलाया गया था। कुत्ता एक गड्ढे पर जाकर रुक गया था। कैंपफायर वाली जगह पर गड्ढे की खुदाई के बाद महिला का शव मिला था। महिला पूरी तरह न्यूड थी। उसके सिर पर कचरा प्लास्टिक बैग बांधा गया था। पुलिस को कैंप साइट से छोटा पर्स मिला। जिसमें मिले ड्राइविंग लाइसेंस से पता लगा कि यह लोरा का शव है। इसके बाद टिम से पूछताछ की गई। जिसने बताया कि वे दोनों अलग हो चुके हैं। 30 मार्च को ही लोरा को देखा था।
यह भी पढ़ें:महिला को कम उम्र के लड़कों से सेक्स करने का था शौक, बनाती थी वीडियो; इस तरह खुली पोल…
बताया कि लोरा उससे दोस्ती के बाद परिवार से घुल-मिल चुकी थी। जिसने टिम के पिता के घर ही रुकने का फैसला किया था। परिवार में टिम का भाई पॉल, 20 साल की बहन लोरी, उसका 19 साल का प्रेमी एरिक रुबेओ थे। पॉल 14 साल की एमी स्टीवंस को डेट कर रहा था। पुलिस जासूस जेनेट ब्रेशियर्स के अनुसार मां की मौत के बाद लोरा अकेलापन महसूस कर रही थी। 7 अप्रैल को सबने कैंपिंग ट्रिप पर ट्रिनिटी आल्प्स की विजिट का फैसला लिया था। पॉल ने लोरा को इसका ऑफर दिया था। उन्होंने शिविर लगाया और वे एक साथ खुश थे। लेकिन लोरा ने यहां पॉल से छेड़खानी शुरू कर दी थी। एरिक और लोरी, एमी-पॉल के अलावा लोरा ही कैंप में थी। बिन के डिब्बे के ऊपर पुलिस को बाल, खून और दूसरे सबूत मिले थे। डिब्बा टूटा था। तंग होकर पॉल ने लोरा को मौत के घाट उतारा था।
एमी लोरा को देख आपा खो बैठी
एमी ने US पुलिस के सामने कबूल किया था कि लोरा पॉल को किस कर रही थी। जिससे वह गुस्से में आ गई। उसने पहले लोरा को जोर से मुक्का मारा। लोरा ने भी प्रतिक्रिया दी और वे दोनों जमीन पर गिर गईं। लोरा एमी के ऊपर थी। तभी पॉल ने डेंट पिलर उठाया और लोरा पर पीछे से वार किया। पुलिस को टिम की केस में मौजूदगी नहीं मिली थी। लोरी ने खुलासा किया था कि पॉल उन लोगों को शराब परोस रहा था। पॉल के साथ लोरा छेड़खानी करने लगी तो पहले उसे पीटा गया। फिर रस्सी से बांधकर कलाई को ऐसे काटने की कोशिश पॉल ने की, जिससे मामला आत्महत्या का लगे। लोरी ने दावा किया था कि वह लोरा को बचाने के लिए आगे आई थी। लेकिन पॉल ने उसे भी मारने की धमकी दी।
हत्या के बाद पॉल ने दी थी धमकी
हत्या के बाद पॉल ने सबको धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो वह उन्हें भी मार डालेगा। एरिक से भी पुलिस ने पूछताछ की। एरिक ने बताया कि लोरा उन लोगों को परेशान कर रही थी। जिससे वे तंग आ चुके थे। जब लोरा लड़ाई में अधमरी हो गई तो पॉल ने उसके सामने व्हिस्की रखी। बोला कि इसे पी ले। जान आसानी से बिना दर्द निकल जाएगी। फिर एक रेजर ब्लेड निकाला और लोरा को कलाई काटने के लिए कहा। लोरा पूरी बोतल गटक गई। उसने कुछ कट अपनी कलाई पर खुद लगाए। जिससे पॉल संतुष्ट नहीं था। फिर पॉल ने खुद ब्लेड लिया और गहरे घाव कलाई में कर दिए। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए लोरा की बॉडी दफना दी गई।
ये भी पढ़ें: रशियन टूरिस्ट ने किया इंसानियत को शर्मसार! हवस बुझाने के लिए गाय को बनाया निशाना, फिर जो हुआ…
यह भी पढ़ें:जिसकी आबरू पर हाथ डाला, उसने प्राइवेट पार्ट काट डाला, ठाणे की महिला ने दिखाई बहादुरी
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
6 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
7 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
8 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
17 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
17 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
21 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
22 hrs agoLIVE: दुर्गा पूजा के दौरान 17-18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल जाएंगे अमित शाह
22 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
1 day agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines