'जंग का सौदा नहीं, खत्म करने आए थे', ट्रंप ने ठुकराया 'पीस प्लान' तो बोले ईरानी विदेश मंत्री- कयामत तक लड़ने को तैयार

ईरान ने अमेरिका के सामने शांति प्रस्ताव रखा, जिसे राष्ट्रपति ट्रंप ने ठुकरा दिया और कहा कि वे ईरान को बर्बाद करके ही सांस लेंगे. इस धमकी के जवाब में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की प्रतिक्रिया आई है.

middle east war | donald trump | abbas araghchi

ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने की पहल की है. (Credit- ANI/AI)

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान युद्ध आखिर कब खत्म होगा? ईरान ने कूटनीति का रास्ता अपनाते हुए जंग खत्म करने और होर्मुज स्ट्रेट खोलने की पहल की, जिसके लिए ईरान ने अमेरिका के सामने 7 शर्तों के साथ शांति प्रस्ताव रखा. लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रस्ताव ठुकरा दिया और यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली में अपने भाषण में ईरान को बर्बाद कर देने की धमकी दी. इसका दोटूक जवाब देते हुए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने इरादे स्पष्ट किए और बताया कि ईरान कूटनीति के लिए तैयार हैं और वे राष्ट्रपति पेजेश्कियान के साथ शांति का रास्ता बनाने के लिए अमेरिका आए थे.

युद्ध और शांति को लेकर साफ किए इरादे

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को जवाब देते हुए अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान युद्ध को बेचने के लिए ईरान नहीं आया था, बल्कि शांति का रास्ता बनाने के लिए आया था और वह कूटनीति से युद्ध खत्म करने के लिए तैयार है. राष्ट्रपति ट्रंप एक ओर होर्मुज स्ट्रेट खोलने वाले प्रस्ताव को ठुकरा रहे हैं, दूसरी ओर आगे शांति वार्ता होने की उम्मीद जता रहे हैं. ईरान जंग नहीं शांति चाहता है और कूटनीति का रास्ता तलाश रहा है. लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप ने शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया तो पूरी दुनिया को समझ लेना चाहिए कि आखिर राष्ट्रपति ट्रंप क्या चाहते हैं और दुनिया पर उनके रवैये का क्या असर पड़ेगा?

विज्ञापन

अमेरिका के रवैये पर भी स्पष्ट किया रुख

अब्बास अराघची ने साफ-साफ शब्दों में यह भी कहा कि ईरान अब अमेरिका की हर आक्रामकता का जवाब आक्रामक तरीके से ही देगा, बेशक मिडिल ईस्ट में युद्ध के हालात ‘एपोकैलिप्टिक वॉर’ तक ही क्यों न पहुंच जाएं. कूटनीति के लिए भी तैयार हैं, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप चाहें तो होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने और लड़ाई रोकने के लिए 7 दिन का काउंटडाउन शुरू कर सकते हैं. अगर अमेरिका समझौता करने के लिए राजी हैं और इसे लागू करने का वादा करते हैं तो दोनों देशों के बीच आपसी सहमति वाले मुद्दों पर बातचीत शुरू हो सकती है, लेकिन अगर अमेरिका नहीं चाहता तो ईरान भी मजबूर है.

अमेरिका के औपचारिक जवाब का इंतजार

अब्बास अराघची ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को तभी खोला जाएगा, जब ईरान की शर्तें अमेरिका पूरी करेगा. हालांकि मध्यस्थों ने अभी तक अमेरिका के शांति प्रस्ताव को खारिज करने की औपचारिक जानकारी नहीं दी है. इसलिए ईरान अंतिम जवाब का इंतजार कर रहा है और औपचारिक जवाब मिलने के बाद ही आगे का फैसला लेगा. परमाणु कार्यक्रम समेत दूसरे मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं, लेकिन दबाव या धमकी बर्दाश्त नहीं करेंगे. ईरान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन दबाव, धमकियों और हमलों से बचाव करेगा. अब सबसे अहम मुद्दा होर्मुज स्ट्रेट है, जिसे लेकर दोनों देशों के बीच गतिरोध गहरा गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ