हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Tazaa Khabar: इटली से भारत के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, कल शाम 4 बजे कैबिनेट के साथ करेंगे बैठक

Breaking News: नॉर्वे में तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव के लिए इटली पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर वहां गए हैं. दोनों नेताओं के बीच रणनीतिक और वैश्विक मुद्दों पर प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत होगी.

विज्ञापन

Live Updates

23:17 (IST) 20 May 2026

Breaking News LIVE Updates: मध्य प्रदेश के CM मोहन ने लोक भवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की

22:30 (IST) 20 May 2026

Breaking News LIVE Updates: PM मोदी इटली से भारत के लिए रवाना हुए

22:30 (IST) 20 May 2026

Breaking News LIVE Updates: PM मोदी इटली से भारत के लिए रवाना हुए

21:39 (IST) 20 May 2026

Breaking News LIVE Updates: पीएम मोदी को रोम में मिला FAO का एग्रीकोला मेडल

20:29 (IST) 20 May 2026

Breaking News LIVE Updates: पीएम मोदी ने बुलाई मंत्रिपरिषद की बैठक

कल विदेश से लौटते ही शाम 4 बजे पीएम मोदी मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. इसमें आर्थिक हालातों को लेकर चर्चा होगी.

19:49 (IST) 20 May 2026

Breaking News LIVE Updates: पीएम मोदी और मेलोनी ने रोम में लगाए पेड़

19:03 (IST) 20 May 2026

Breaking News LIVE Updates: ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम नहीं होगा

ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में बड़ा अपडेट आया है. कोर्ट ने उनके परिवार की याचिका को खारिज करते हुए कहा है कि ट्विशा का पोस्टमार्टम दोबारा नहीं होगा.

19:00 (IST) 20 May 2026

Breaking News LIVE Updates: सियोल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संबोधन

18:28 (IST) 20 May 2026

Breaking News LIVE Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-रिपब्लिक कोरिया रक्षा उद्योग व्यापार गोलमेज बैठक में शामिल हुए

17:42 (IST) 20 May 2026

Breaking News LIVE Updates: NEET पेपर लीक मामले को लेकर RJD की छात्र शाखा ने विरोध प्रदर्शन किया

17:23 (IST) 20 May 2026

Breaking News LIVE Updates: विश्व में डिजाइन और शुद्धता के लिए जाना जाता है इटली- पीएम मोदी

17:19 (IST) 20 May 2026

Breaking News LIVE Updates: पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री मेलोनी को कहा शुक्रिया

17:18 (IST) 20 May 2026

Breaking News LIVE Updates: 3 साल में कई बार प्रधानमंत्री मेलोनी से मिलने का मौका मिला- पीएम मोदी

17:01 (IST) 20 May 2026

Breaking News LIVE Updates: CM सुवेंदु के PA की हत्या के 5वें आरोपी को कोर्ट में किया पेश

16:27 (IST) 20 May 2026

Breaking News LIVE Updates: NEET पेपर लीक के 5 आरोपियों को कोर्ट ने 2 जून तक हिरासत में भेजा

15:45 (IST) 20 May 2026

Breaking News LIVE Updates: इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी से मिले पीएम मोदी

14:58 (IST) 20 May 2026

Breaking News LIVE Updates: बिहार में मिड-डे मील खाने से बच्चे हुए बीमार

Breaking News LIVE Updates: प्रखंड के मध्य विद्यालय कला कैला में बुधवार को मिड-डे मील खाने के बाद तीन दर्जन से अधिक बच्चे अचानक बीमार हो गए. भोजन करने के कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टी, दस्त और चक्कर आने की शिकायत होने लगी. 

कई बच्चे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और अभिभावक स्कूल पहुंच गए.

आनन-फानन में सभी बीमार बच्चों को नगरनौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. वहीं कुछ बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें चंडी रेफरल अस्पताल भेजा गया है.

13:36 (IST) 20 May 2026

Breaking News LIVE Updates: राजस्थान सरकार ने 17 IPS अधिकारियों का किया तबादला

Breaking News LIVE Updates: राजस्थान सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. मंगलवार देर रात जारी आदेश में सात जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को भी बदला गया. इस फेरबदल से चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, डीडवाना-कुचामन, नागौर, टोंक, भरतपुर और दौसा जिले प्रभावित हुए हैं.

सरकार ने हरेंद्र कुमार महावर को कोटा रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है. यह पद काफी समय से खाली चल रहा था. वहीं मनीष त्रिपाठी को चित्तौड़गढ़ के एसपी पद से हटाकर जयपुर एटीएस में एसपी बनाया गया है.

12:40 (IST) 20 May 2026

Breaking News LIVE Updates: पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी दिया गिफ्ट

Breaking News LIVE Updates: पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी गिफ्ट दिया है.

12:39 (IST) 20 May 2026

Breaking News LIVE Updates: लातूर में RCC कोचिंग क्लासेस पर मनसे का हल्लाबोल, अंडे फेंककर किया प्रदर्शन

Breaking News LIVE Updates: लातूर में NEET पेपर लीक मामले को लेकर विरोध तेज हो गया है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानी मनसे कार्यकर्ताओं ने प्रोफेसर शिवराज मोटेगांवकर के RCC कोचिंग क्लासेस पर अंडे फेंककर जोरदार प्रदर्शन किया. क्लासेस के बाहर मनसे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया. फिलहाल इलाके में पुलिस बंदोबस्त बढ़ा दिया गया है.

12:05 (IST) 20 May 2026

Breaking News LIVE Updates: उत्तराखंडः टिहरी में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

Breaking News LIVE Updates: उत्तराखंड के टिहरी जिले के चम्बा-आराकोट गांव के खेतों में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है. हेलिकॉप्टर में सवार सभी 6 यात्री सुरक्षित हैं. आज सुबह चम्बा-आराकोट क्षेत्र के ऊपर उड़ान के दौरान ट्रांस भारत एविएशन कंपनी के एक हेलिकॉप्टर को तकनीकी समस्या पैदा हो गई न होने जिससे सत्यो-सकलाना क्षेत्र के खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

12:04 (IST) 20 May 2026

Breaking News LIVE Updates: SC में जातिगत गणना के खिलाफ याचिका खारिज

Breaking News LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट ने जारी जनगणना में जाति-आधारित गणना के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि सरकार को कल्याणकारी उपायों के लिए पिछड़ी जातियों में लोगों की संख्या का पता होना चाहिए. CJI सूर्य कांत ने कहा कि जनगणना जाति आधारित होनी चाहिए या नहीं, यह एक नीतिगत फैसला है, सरकार को यह जानना होगा कि पिछड़े वर्ग में कितने लोग हैं.

11:40 (IST) 20 May 2026

Breaking News LIVE Updates: रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास मोटर्स वर्कशॉप में लगी भीषण आग

Breaking News LIVE Updates: गाजियाबाद, UP : रैपिड मेट्रो स्टेशन, न्यू बस स्टैंड और हिंडन धर्म कांटा के पास स्थित 'न्यू ऑटो लाइफ मोटर्स' वर्कशॉप में आग लग गई है. मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं. विस्तृत जानकारी का इंतज़ार है.

(स्रोत: अग्निशमन विभाग)

10:46 (IST) 20 May 2026

Breaking News LIVE Updates: भुवन चंद्र खंडूरी पंचतत्व में विलीन

Breaking News LIVE Updates: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि) के निधन पर राज्य सरकार ने प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। आज बुधवार को उनकी अंत्येष्टि के दिन सभी सरकारी विभाग बंद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी की अर्थी को कंधा दिया।

10:35 (IST) 20 May 2026

Breaking News LIVE Updates: तमिलनाडु CM ने पंडित अय्योथी दास की 181वीं जयंती पर दी पुष्पांजलि

Breaking News LIVE Updates: तमिलनाडु के मंत्रीगण और TVK के नेता, मुख्यमंत्री C. Joseph Vijay के साथ, चेन्नई के गांधी मंडपम में पंडित अय्योथी दास की 181वीं जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हैं.

09:27 (IST) 20 May 2026

Breaking News LIVE Updates: कर्नाटक में 24 साल की ऐश्वर्या ने की आत्महत्या

Breaking News LIVE Updates: काम्पली, बल्लारी | कर्नाटक के बल्लारी ज़िले में, 24 साल की ऐश्वर्या ने कथित तौर पर अपने पति और सास द्वारा लगातार मानसिक उत्पीड़न का सामना करने के बाद आत्महत्या कर ली। ऐश्वर्या की शादी पशुपालन विभाग में डॉक्टर प्रदीप कुमार से हुई थी। काम्पली पुलिस स्टेशन की पुलिस, जिसने घटनास्थल का दौरा किया और उसका मुआयना किया, ने एक मामला दर्ज कर लिया है। सुसाइड नोट के आधार पर, पुलिस ने मृतक के पति, प्रदीप कुमार और उनकी माँ को हिरासत में ले लिया है और जाँच तेज़ कर दी है: बल्लारी पुलिस

07:45 (IST) 20 May 2026

Breaking News LIVE Updates: टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने विधायकों के साथ की बैठक

Breaking News LIVE Updates: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कल पार्टी के विधायकों के साथ एक बैठक की।

इस बैठक में ममता बनर्जी ने कहा, "यहाँ अल्पसंख्यक समुदायों को निशाना बनाया जा रहा है। फेरीवालों के ठेलों पर बुलडोज़र चलाए जा रहे हैं। यह सरकार हमारे संवैधानिक आदर्शों और मूल्यों के साथ छेड़छाड़ कर रही है। आने वाले दिनों में दिल्ली से BJP को सत्ता से हटा दिया जाएगा..."

06:58 (IST) 20 May 2026

Breaking News LIVE Updates: हम उस युद्ध को बहुत जल्द खत्म करने जा रहे हैं- ट्रंप

Breaking News LIVE Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहते हैं, "...हम उस युद्ध को बहुत जल्द खत्म करने जा रहे हैं। वे समझौता करने के लिए इतने बेताब हैं... आप देखेंगे कि तेल की कीमतें तेज़ी से गिरेंगी। वे नीचे आएंगी। वहाँ इतना ज़्यादा तेल मौजूद है कि कीमतें ज़ोर से नीचे गिरेंगी।"

06:57 (IST) 20 May 2026

Breaking News LIVE Updates: जॉर्जिया मेलोनी ने किया पीएम मोदी का स्वागत

Breaking News LIVE Updates: रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!

Breaking News LIVE Updates: नॉर्वे में तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी पड़ाव के लिए इटली पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर वहां गए हैं. दोनों नेताओं के बीच रणनीतिक और वैश्विक मुद्दों पर प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत होगी.

पीएम मोदी ने इटली पहुंचने पर एक्स पर कहा कि ‘मैं रोम पहुंच गया हूं. मैं राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला और प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मिलूंगा और उनके साथ चर्चा करूंगा. इस दौरे का मुख्य जोर भारत और इटली के बीच सहयोग को मजबूत करने पर होगा. इसमें भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (IMEC) पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. मैं संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के मुख्यालय का दौरा करूंगा, जिससे वैश्विक खाद्य सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता मजबूत होगी.’

इटली-भारत में हो सकते हैं अहम समझौते

प्रधानमंत्री मोदी का रोम हवाई अड्डे पर इटली के उप प्रधानमंत्री एंटोनियो तजानी ने स्वागत किया. विदेस मंत्रालय ने कहा है कि भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी में एक नया अध्याय लिखा जा रहा है. पीएम मोदी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत और इटली अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने पर काम कर रहे हैं. इस दौरे पर दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola