Live Updates
विनायक चतुर्थी और लंबे वीकेंड पर चेन्नई-त्रिची-मदुरै हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम
विनायक चतुर्थी और तीन दिन की छुट्टियों के चलते दक्षिणी तमिलनाडु में अपने पैतृक घरों को लौटने वाले लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. चेन्नई-त्रिची-मदुरै राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही अचानक बढ़ने से कई किलोमीटर लंबा भारी ट्रैफिक जाम लग गया. ड्रोन फुटेज में राजमार्ग पर रेंगती हुई गाड़ियों की लंबी कतारें साफ देखी जा सकती हैं. त्योहारी सीजन के कारण बसें, निजी कारें और अन्य वाहन घंटों जाम में फंसे रहे, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. यातायात को सुचारू करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है.
तेलंगाना के सरकारी शिक्षण संस्थानों में RTE मानकों से बेहतर छात्र-शिक्षक अनुपात: CM रेवंत रेड्डी
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने राज्य के सरकारी शिक्षा क्षेत्र के आधिकारिक आंकड़े साझा करते हुए दावा किया कि राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता राष्ट्रीय मानकों से कहीं बेहतर है. उन्होंने बताया कि शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत 30 छात्रों पर एक शिक्षक का नियम है, जबकि तेलंगाना में औसतन प्रति 17 छात्रों पर एक शिक्षक उपलब्ध है. आंकड़ों के अनुसार, राज्य के सरकारी स्कूलों, इंटरमीडिएट, पॉलिटेक्निक, डिग्री और आवासीय विद्यालयों को मिलाकर कुल 28,163 संस्थान कार्यरत हैं. इनमें 28,77,177 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं और 1,57,408 शैक्षणिक कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं. इनमें सिर्फ 24,966 सरकारी स्कूलों में ही 1.20 लाख से अधिक शिक्षक तैनात हैं. मुख्यमंत्री ने रेखांकित किया कि सरकार बनते ही उनकी प्राथमिकता शिक्षा सुधार की थी. प्रशासन ने अधिसूचना जारी होने के मात्र 55 दिनों के भीतर 10,006 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर एलबी स्टेडियम में नियुक्ति पत्र सौंपे थे.
बीजेपी कोर कमेटी बैठक के बाद केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर तंज
भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी बैठक के बाद उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि राज्य में लगातार तीसरी बार भारी बहुमत से भाजपा सरकार बनाने को लेकर गहन मंथन हुआ है और कई रणनीतियों को अंतिम रूप दिया गया है. वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयानों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव किसी मुगालते में न रहें. मौर्य ने तंज कसते हुए कहा कि ठीक 100 दिनों के बाद समाजवादी पार्टी अपनी 'साइकिल' पर सवार होकर वापस सैफई लौट जाएगी.
सीतापुर: BJP कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने पर थाने में रो पड़े राज्य मंत्री राकेश राठौर
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ‘गुरु’ बुधवार को अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान हुई झड़प के बाद हिरासत में लिए गए भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध में थाने पहुंचे और भावुक होकर रो पड़े. यह मामला राम्पा महल इलाके में सड़क चौड़ीकरण अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और नगर निकाय अधिकारियों के बीच हुई तीखी झड़प से जुड़ा है. अधिकारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोप में पुलिस ने कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था. कार्यकर्ताओं पर हुई इस कार्रवाई के विरोध में थाने पहुंचे मंत्री ने पुलिसिया कार्रवाई पर कड़े सवाल उठाए और आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है. पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री अपने आंसू नहीं रोक सके.
दिल्ली में सोने के दाम में 2,700 रुपये की गिरावट, चांदी 10,000 रुपये लुढ़की
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोने की कीमत 2,700 रुपये फिसलकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई, जबकि चांदी का भाव 10,000 रुपये टूटकर 2,34,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,700 रुपये घटकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया. बृहस्पतिवार को इसका भाव 1,58,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था. इसी तरह चांदी की कीमत 10,000 रुपये घटकर 2,34,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 2,44,600 रुपये प्रति किलोग्राम था.
डूसू चुनाव 18 को, अध्यक्ष पद के लिए सात, उपाध्यक्ष के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सात, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं. विश्वविद्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी अंतिम अस्थायी सूची में यह जानकारी दी गई. डूसू चुनाव 18 सितंबर को होंगे. अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम अनन्या रतूड़ी, अश्मित कुमार, एजाज मंसूरी, समर्थ बेनीवाल, समीर कुमार, विजय शंकर मीणा और यश डबास हैं. उपाध्यक्ष पद के लिए अरन्या सिंह राठौड़, दीपांशु शोकीन, ईशु मौर्य, वीर चतरथ और अक्षत शिखर चुनाव लड़ रहे हैं. सचिव पद के लिए चार उम्मीदवारों के नाम नम्रता चौधरी, पंकज कुमार, रिया छावड़ी और स्टैंजिन डेसक्यॉन्ग हैं. संयुक्त सचिव पद के लिए बी. पारिजात, गोपाल चौधरी, लक्ष्य राज सिंह और विशेष यादव उम्मीदवार हैं. डूसू चुनाव की मतगणना 19 सितंबर को होगी.
गुजरात: आणंद जिले में जहरीला खाना खाने से 195 लड़कियां बीमार पड़ीं
गुजरात के आणंद जिले के एक छात्रावास में रहने वाली कम से कम 195 लड़कियां कथित तौर पर विषाक्त खाना खाने से बीमार पड़ गईं और शुक्रवार को उनमें से 20 को अस्पताल में भर्ती कराया गया. सभी लड़कियों की हालत खतरे से बाहर है. जिला महामारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश पटेल ने कहा, ‘‘वल्लभ विद्यानगर के रनक गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों ने बीती रात खाना खाने के बाद शुक्रवार तड़के से ही उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत की.’’ उन्होंने बताया कि उनमें से 20 लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर है. पटेल ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने छात्रावास से भोजन और पानी के नमूने एकत्र किए हैं और उन्हें जांच के लिए भेजा है.
इंजन में खराबी के बाद अलायंस एयर के विमान की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग
अलायंस एयर का एक विमान इंजन में खराबी आने के बाद शुक्रवार दोपहर बाद आपात स्थिति में दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा. विमान में करीब 40 लोग सवार थे. एक सूत्र ने यह जानकारी दी. एयरलाइन कंपनी प्रयागराज से राष्ट्रीय राजधानी के लिए एटीआर 72-600 विमान से उड़ान संख्या 9आई 698 का संचालन कर रही थी. यह दो इंजन वाला टर्बोप्रॉप विमान है. सूत्र ने बताया कि विमान में करीब 40 लोग सवार थे और एक इंजन के काम करना बंद कर देने के कारण उसने आपात लैंडिंग की. उड़ान की जानकारी देने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम के अनुसार, विमान अपराह्न करीब दो बजकर 15 मिनट पर दिल्ली हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरा. अलायंस एयर की ओर से इस मामले में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत मंडपम में ‘ब्रिक्स भारत इनोवेट्स एग्जिबिशन’ का आयोजन
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के हिस्से के तौर पर आज से 2 दिन के लिए ‘ब्रिक्स भारत इनोवेट्स एग्ज़िबिशन’ आयोजित किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी और ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों के इस प्रदर्शनी का दौरा करने की उम्मीद है. इस कार्यक्रम में 37 भारतीय डीप टेक इनोवेटर्स हिस्सा ले रहे हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सहारनपुर में मस्जिद गिराने के मामले में आगे की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह सहारनपुर ज़िला कलेक्ट्रेट में स्थित एक मस्जिद को गिराए जाने के मामले में मस्जिद कमेटी के मुतवल्ली (देखभाल करने वाले) मोहम्मद तनवीर अहमद की याचिका पर तीन हफ़्ते के अंदर जवाबी हलफनामा दाखिल करे। याचिका में मस्जिद गिराने के मामले में आगे की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई है।
कोर्ट ने सहारनपुर के सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा मस्जिद पर लगाए गए ₹6.41 करोड़ के जुर्माने पर अंतरिम रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हैदराबाद हाउस में ब्राजील के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा ने हैदराबाद हाउस में मुलाक़ात की.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल बाढ़ में अब तक 1385 लोगों की मौत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल के नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी के अनुसार, नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,385 हो गई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: UFBU बैंक के कर्मचारी 5 दिन के वर्क वीक के लिए कर रहे प्रदर्शन
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजकोट, गुजरात: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने राजकोट में 5-दिन के वर्क वीक और बैंकिंग सुधारों की मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राजस्थान नगर निगम चुनाव में डाला अपना वोट
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोटा, राजस्थान: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026 में अपना वोट डाला.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नगांव लोकसभा उपचुनाव में देबाशीष शर्मा बने BJP के उम्मीदवार
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेपी ने नगांव लोकसभा उपचुनाव के लिए देबाशीष शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोग BJP के खिलाफ वोट करेंगे, पार्टी अहंकारी हो गई है- कांग्रेस नेता
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जयपुर, राजस्थान: नगर निकाय चुनावों पर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, 'लोग बीजेपी के खिलाफ वोट करेंगे. पार्टी अहंकारी हो गई है और यह चुनाव उस अहंकार को तोड़ने और उन्हें लोगों की बात सुनने की याद दिलाने के लिए है. बीजेपी पिछले ढाई वर्षों में राजस्थान में उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है. जयपुर और पूरा राजस्थान परेशान है.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CM धामी मदन मोहन मालवीय ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट के विकास पर आयोजित बैठक में हुए शामिल
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देहरादून, उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मदन मोहन मालवीय ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट के विकास पर आयोजित बैठक में शामिल हुए.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में कल शाम 5.45 बजे शी से मिलेंगे PM मोदी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल शनिवार को शाम 5:45 बजे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात होनी है. मुलाकात के दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय सहयोग को लेकर बातचीत करेंगे. जिनपिंग कल दोपहर 12.25 बजे दिल्ली पहुंचेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वोट देना एक बड़ा अधिकार होने के साथ-साथ एक अहम कर्तव्य भी है- गजेंद्र सिंह शेखावत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जोधपुर, राजस्थान: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, 'वोट देना एक बड़ा अधिकार होने के साथ-साथ एक अहम कर्तव्य भी है. एक स्वस्थ, जागरूक और सक्षम लोकतंत्र के लिए वोट देना निश्चित रूप से एक बड़ी जिम्मेदारी है. वोट देते समय, व्यक्ति को उस पार्टी की विचारधारा और अंतिम लक्ष्यों को समझना और परखना चाहिए जिसका वह समर्थन कर रहा है, साथ ही मौजूदा हालात और समय की जरूरत को भी ध्यान में रखना चाहिए और वोट डालने से पहले उम्मीदवार की योग्यता को भी देखना चाहिए. चूंकि जनता अब विकास और व्यापक नजरिए को ध्यान में रखकर वोट देने लगी है, इसलिए वोट-बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां हाशिए पर चली गई हैं. इसके बजाय, देश और राज्य की जनता उन लोगों का समर्थन कर रही है जो विकास की राजनीति को बढ़ावा देते हैं. इस बार भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पक्की है.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्लीः मंडावली में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 17 वार
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के पूर्वी दिल्ली क्षेत्र के मंडावली इलाके में बीती रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 22 साल वंश के रूप में हुई. वारदात ज्ञान वाटिका स्कूल के पास हुई. पुलिस के मुताबिक युवक के शरीर पर चाकू के 17 वार मिले हैं. पुलिस को रात करीब 7:54 बजे चाकूबाजी की सूचना मिली थी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल वंश को इलाज के लिए मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मैंने अपना हर वादा पूरा कियाः राष्ट्रपति ट्रंप
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “2 साल से भी कम समय पहले, अमेरिकी लोगों ने हमें अमेरिका को बचाने का जनादेश दिया था और 19 महीनों में, मैंने अपना हर वादा पूरा किया है. मुझे लगता है कि मैंने उससे कहीं ज्यादा किया है. जो बाइडेन और कट्टरपंथी वामपंथी डेमोक्रेट्स ने अमेरिकी इतिहास की सबसे बुरी महंगाई पैदा की. उन्होंने हमारे शहरों को मौत और दुख, हत्या, गरीबी और तबाही का मंजर बना दिया और अमेरिका का मजाक बना दिया. हमने अमेरिका के उस बुरे दौर को अमेरिका के सुनहरे दौर में बदल दिया. हमने देश के इतिहास में सबसे बड़ी टैक्स कटौती, सबसे बड़ी रेगुलेशन कटौती और अपनी सेना में सबसे बड़ा निवेश किया, और अमेरिका को दुनिया की ऊर्जा और सेना ‘सुपरपावर’ बनाया. हम दुनिया की ‘सुपरपावर’ हैं.”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्र सरकार को चिंदबर के सुझावों पर ध्यान देने की जरूरत- कांग्रेस नेता
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ब्रिक्स समिट के बारे में कांग्रेस के सीनियर नेता पी. चिदंबरम के बयान पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, 'चिदंबरम बहुत अनुभवी और गहरी समझ रखने वाले विश्लेषक हैं, और हम सभी उनकी बात को बहुत गंभीरता से लेते हैं. अगर वे कोई चेतावनी दे रहे हैं, तो हमें उसे सही भावना से लेना चाहिए. इनमें से कई मल्टीनेशनल संगठन सिर्फ चर्चा ही कर पाते हैं, लेकिन उनसे कोई नतीजा नहीं निकलता. इसीलिए मैं कह रहा हूं कि हमें ऐसी लीडरशिप की जरूरत है जो यह पक्का करे कि ऐसे नतीजे मिलें जिन पर हमें गर्व हो. मौजूदा सरकार को चिदंबरम के दिए गए सुझावों पर जरूर ध्यान देना चाहिए.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी को कश्मीर के हालात सुधारने का श्रेयः सांसद गुलाम अली खटाना
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेपी सांसद गुलाम अली खटाना ने श्रीनगर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पर कहा, “मैं पीएम नरेंद्र मोदी को जम्मू-कश्मीर के लोगों की तरफ से बधाई दूंगा कि जिनकी वजह से ये चीजें मुमकिन हो पाई और खासकर यहां की जो सुरक्षा है, यहां के युवा हैं, यहां के जो धार्मिक लोग हैं इन सबने मिलकर पिछले 10-12 सालों में जम्मू-कश्मीर को एक दोबारा से नई जान दी है. हड़तालों से निकालकर बच्चों को स्कूलों में, फिल्म महोत्सव और G-20 का यहां होना और किसानों का खेत में जाना और सभी चीजों में तरक्की होना ये पीएम मोदी को श्रेय जाता है और गृह मंत्री साहब जो कि सुरक्षा और स्मार्ट सुरक्षा ग्रिड जिसमें आम नागरिक को तकलीफ, तंग किए बिना यहां पूरे हालात को ठीक किया है जिससे हमारे नागरिकों की जिम्मेदारी बनती है कि पीएम मोदी का धन्यवाद करें और हमारी जिम्मेदारी बनती हम देश को आगे लेकर चले.”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज से लखनऊ दौरे पर बीजेपी संगठन महामंत्री बीएल संतोष
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष आज से तीन दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंचेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कच्चे तेल के दामों में फिर से तेजी, 108 डॉलर हुई कीमत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कच्चे तेल के दामों में फिर से तेजी आई है. ब्रेंट क्रूड की कीमत 108 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है. ब्रेंट क्रूड एक ही दिन में 6% से अधिक महंगा हो गया है. इससे पहले अप्रैल 2026 में 108 डॉलर पर पहुंचा था.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तिब्बत में रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता का भूकंप आया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, आज IST समय के अनुसार सुबह 04:02:54 बजे तिब्बत में रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता का भूकंप आया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रूस के राष्ट्रपति पुतिन 2026 के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले भारत पहुंचे
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2026 के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले भारत पहुंचे हैं. अपनी यात्रा के दौरान, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करेंगे और कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब में आज कांग्रेस की ओर से पूरे राज्य में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा. पार्टी विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी.
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज, 11 सितंबर को चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) के सामने पेश होंगे. इस पेशी को लेकर राजनीतिक हलकों में भी नजर बनी हुई है.
वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष आज से तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह पार्टी संगठन से जुड़े कार्यक्रमों और बैठकों में शामिल हो सकते हैं.
दिल्ली में प्रस्तावित BRICS सम्मेलन के चलते सुप्रीम कोर्ट में आज अवकाश रहेगा. सम्मेलन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां भी तेज हैं.
इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आज दिल्ली में मुलाकात होगी. दोनों नेता BRICS सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बातचीत करेंगे. खास बात यह है कि करीब एक महीने के भीतर दोनों नेताओं की यह दूसरी आमने-सामने की द्विपक्षीय बैठक होगी.
उधर, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आज हुगली के श्रीरामपुर में जनसभा करने की अनुमति मिल गई है. हालांकि कलकत्ता हाईकोर्ट ने जीटी रोड पर प्रस्तावित जुलूस की इजाजत नहीं दी और उसकी जगह सभा आयोजित करने की अनुमति दी है.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
केमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 hr agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, मारे गए 12 लोग
1 hr agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
8 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
9 hrs agoLIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे देवेंद्र यादव को हिरासत में लिया
10 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
10 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines