Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ग्रेटर नोएडा में स्कॉर्पियो के अंदर मिला युवक का शव, हाथ में मिली पिस्टल
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक फर्स्ट थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब घरबरा गांव के पास एक स्कॉर्पियो कार के अंदर युवक का शव बरामद हुआ. मृतक की पहचान राहुल विधुड़ी के रूप में हुई है, जिसके हाथ में पिस्टल मिली है. पुलिस सुसाइड और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है क्योंकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 27 अप्रैल से हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 अप्रैल से हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगी. अपने इस ग्रीष्म प्रवास के दौरान वह शिमला के मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास में ठहरेंगी. राष्ट्रपति के इस व्यस्त कार्यक्रम में अटल टनल का दीदार, पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह और सेना प्रशिक्षण कमान (ARTRAC) का दौरा मुख्य आकर्षण रहेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड में गोलगप्पे खाने से कई बच्चे बीमार, एक की मौत
झारखंड के गिरिडीह में गोलगप्पे खाने से कई बच्चे बीमार पड़ गए। इस दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। अधिकारियों ने घटना की तुरंत जांच के आदेश दिए।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा- 'पश्चिम बंगाल के लोग ममता सरकार से त्रस्त',
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, "इस बार पश्चिम बंगाल का हर क्षेत्र मजबूत कमल खिला रहा है... लोगों को भय से बाहर निकलना है और भरोसे के साथ चलना है। मैं दूसरे चरण के मतदान के लिए कहूंगा कि जिस तरह से पहले चरण में पश्चिम बंगाल के मतदाताओं ने रिकॉर्ड तोड़ा है, उसी तरह से दूसरे चरण में भी रिकॉर्ड तोड़ मतदान करें और TMC का विसर्जन 4 मई को करें..." उन्होंने आगे कहा, "जिन नारों के साथ वे(TMC) आए थे, 'मां-माटी और मानुष', सबसे ज्यादा उसी का अपमान उन्होंने किया है... पश्चिम बंगाल के लोग ममता सरकार से त्रस्त हैं..."
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'TMC की रुचि सवाल में नहीं बल्कि बवाल में...', भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का आरोप
भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "TMC की रुचि सवाल में नहीं बल्कि बवाल में रहती है। जैसे-जैसे ये चुनाव अपने निर्णायक दौर में आ रहा है, उसी प्रकार से पश्चिम बंगाल की जनता भी निर्णायक रूप से इस निर्ममता का जवाब देने का मन बना चुकी है। भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीतने जा रही है... घुसपैठियों के दम पर सरकार बनाने का प्रयास किया जा रहा था वो पूरे राष्ट्र के साथ संकट था। हमें विश्वास है कि पश्चिम बंगाल की जनता पूरी तरह से जागरूक है...गंगोत्री से गंगा सागर तक विकास की धारा अविरल बहने जा रही है..." AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बयान पर उन्होंने कहा, "...INDI गठबंधन का चरित्र पूरी तरह उजागर हो गया है। इनका एक ही कॉमन फैक्टर है, तमिलनाडु से लेकर पश्चिम बंगाल से लेकर उत्तर प्रदेश तक कि ये सभी सनातन धर्म विध्वंसक और घुसपैठिया संरक्षक हैं..."
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रोड शो से पहले शक्ति की शरण में पीएम मोदी, थनथनिया कालीबाड़ी में लिया मां सिद्धेश्वरी का आशीर्वाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर कोलकाता में अपने ऐतिहासिक रोड शो की शुरुआत से पहले थनथनिया कालीबाड़ी पहुंचकर मां सिद्धेश्वरी के चरणों में मत्था टेका। अत्यंत जागृत और चमत्कारी मानी जाने वाली मां सिद्धेश्वरी का आशीर्वाद लेने के बाद पीएम मोदी ने अपनी चुनावी यात्रा को आगे बढ़ाया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बुलंदशहर में हीट वेव के कारण स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, अब दोपहर 12:30 बजे होगी छुट्टी
बुलंदशहर में भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया गया है. अब जिले के सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे, ताकि मासूम बच्चों को तपती दोपहर की हीट वेव से बचाया जा सके.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'BJP गंदी राजनीति कर रही है... बंगाल की अस्मिता पर हमला हो रहा है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा आरोप
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "बंगाल की अस्मिता पर हमला हो रहा है...वो(भाजपा) केवल गंदी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने बंगाल पर हमला किया है...यह पूरा चुनाव SIR के इर्द-गिर्द लड़ा जा रहा है। पूरा बंगाल जनतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को इसका जवाब देगा और उनको बुरी तरह से हराएंगे..."
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी मतुआ मंदिर में की पूजा-अर्चना, 'बड़ो मां' के साथ पुरानी यादें कीं साझा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मतुआ मंदिर में मत्था टेककर पूजा-अर्चना की. मतुआ समुदाय और उनकी संस्कृति से पीएम मोदी का गहरा जुड़ाव रहा है, जिसे याद करते हुए उन्होंने 2019 में 'बड़ो मां' बीनापाणि ठाकुर के साथ अपनी एक यादगार तस्वीर भी साझा की है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हावड़ा में 'जय बांग्ला' के नारों पर बवाल, भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई
हावड़ा के बामुंगाछी में चुनावी प्रचार के दौरान भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच 'जय बांग्ला' के नारों को लेकर हिंसक झड़प हो गई. भाजपा उम्मीदवार उमेश राय के जुलूस के टीएमसी कार्यालय के सामने पहुंचते ही दोनों पक्ष भिड़ गए, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों को मोर्चा संभालना पड़ा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कलेक्टर ने सिंधिया को कहा 'महाराज साहब', कांग्रेस ने प्रोटोकॉल पर उठाए सवाल
शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा का जनसुनवाई के दौरान एक बयान चर्चा का विषय बन गया है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जब लुकवासा में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे, तब कलेक्टर ने माइक से घोषणा की कि जो भी लोग रह गए हों, वे 'महाराज साहब' को आवेदन दें. इस संबोधन को लेकर अब कांग्रेस हमलावर है और इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन बता रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात के मंत्री संजयसिंह महिदा ने निकाय चुनाव के लिए किया मतदान
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के नरेला में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TMC सांसद युसुफ पठान ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान किया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'मन की बात' में जनगणना अभियान पर बोले पीएम मोदी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की अग्रिम शुभकामनाएं- पीएम मोदी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हमारी पवन शक्ति भारत को आगे बढ़ा रही है- पीएम मोदी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी के 'मन की बात' का 133वां एपिसोड
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान किया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टला
स्विस एयर की दिल्ली से ज्यूरिख जाने वाली फ्लाइट SWR146 ने टेकऑफ के दौरान इंजन फेल होने की वजह से उड़ान रद्द कर दी. विमान के बाएं हिस्से से धुआं निकलता देखा गया और दाईं ओर लैंडिंग गियर के पास आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई. इस घटना के कारण दिल्ली एयरपोर्ट का रनवे 28 काफी समय तक बंद रहा. विमान में सवार सभी यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड्स की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। फ्लाइट में कुल 232 यात्री और 13 क्रू मेंबर मौजूद थे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुरुग्राम के सेक्टर 110 इलाके में एक प्लास्टिक गोदाम में लगी आग
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने किया मतदान
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP नेता हेमंग जोशी ने गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान किया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 2025 बैच के पुलिस कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड में शामिल हुए CM योगी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP नेता संजय सैनी के परिवार के 3 लोगों की हत्या
BJP नेता संजय सैनी के परिवार के 3 लोगों की हत्या कर दी गयी. सैनी का छोटा भाई मनीष, चचेरा भाई अमरदीप और भतीजा आकाश मारे गये हैं. जिम संचालक और पूर्व बसपा नेता जीतू सैनी का बर्थ-डे था. केक काटने के बाद बर्थ-डे बॉय के मुंह पर केक मलने की कोशिश की गई. इस पर माहौल बिगड़ा. हाथापाई के बाद हथियार निकल आये। जीतू और उसके साथी मयंक पर गोलियां चलाने का आरोप है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी के चंदौसी में पुराने टायरों से तेल निकालने वाली कंपनी में आग लगी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वॉशिंगटन में फायरिंग के बाद तुरंत बाहर निकले ट्रंप और मेलानिया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हैदराबाद से चेन्नई जा रही चारमीनार एक्सप्रेस में लगी आग, कोच से कूदे यात्री
हैदराबाद से चेन्नई जा रही चारमीनार एक्सप्रेस में आग लग गई. लपटों को देखकर यात्री घबरा गए और कोच से कूदकर अपनी जान बचाने लगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलंबिया में एक बस में विस्फोट, 7 की मौत
कोलंबिया में एक बस में विस्फोट हुआ, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई.
Breaking News Updates: आज 26 अप्रैल दिन रविवार है. आज की प्रमुख खबर की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड के जरिए देशवासियों से संवाद करेंगे. साथ ही पीएम आज पश्चिम बंगाल के बनगांव और आरामबाग में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के रानाघाट विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अंडमान-निकोबार के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज 986 महिला आरक्षियों की दीक्षांत परेड आयोजित होगी, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलामी लेंगे. इधर, IPL 2026 का 37वां मैच आज चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा.
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 21 की मौत
14 mins agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
2 hrs agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
5 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
5 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
14 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
17 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
21 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
22 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
1 day agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines