A Secret Thief Stolen Plants, मेलबर्न: एक चोर ने बड़ा नाक में दम कर रखा था। कुछ ही दिन में लाखों रुपए का सामान चुरा लिया। परेशान होकर पीड़ित ने कैमरे लगवा दिए तो उनकी मदद से चोर पकड़ा गया, लेकिन इसके बाद सिवाय अपनी सिक्योरिटी बढ़ाने के और कुछ नहीं किया गया। इसकी वजह बड़ी दिलचस्प है। बड़ी बात यह है कि यह चोर कोई इंसान भी नहीं था। अब आप सो रहे होंगे कि जरूर किसी भूतिया ताकत ने यह कांड किया होगा तो आइए इस पूरे प्रकरण को जरा विस्तार से जानते हैं कि आखिर कौन था वो…
मामला ऑस्ट्रेलिया के लिसमोर का है। मिली जानकारी के अनुसार यहां स्थित ईस्टर्न फॉरेस्ट नर्सरी से पिछले कुछ महीने से पौधे चोरी हो जा रहे थे। न तो नर्सरी का स्टाफ इन्हें ले जा रहा था और न ही इनमें से किसी ने किसी चोर को ऐसा करते देखा। हालांकि लोकल लोगों की पालतू बकरियों पर भी शक हुआ, लेकिन कोई हल नहीं निकला। पौधों के गायब हो जाने का सिलसिला ऐसे ही चलता रहा। आखिर परेशान हो चुके नर्सरी के प्रबंधन ने रहस्य को हल करने के लिए परिसर में खुफिया कैमरे लगा दिए।
कैमरों ने चोरी तो पकड़ ली तो पता चला कि इस वारदात को एक ऐसा चोर अंजाम दे रहा था, जिसे कैमरे होने और नहीं होने से कोई लेना-देना नहीं था। होता भी कैसे? उसे इस चीज के बारे में ज्ञान ही नहीं। इतना ही नहीं, यह इतना क्यूट निकला कि इस पर कोई कार्रवाई करने की बजाय नर्सरी के प्रबंधन ने सिर्फ अपने माल की सेफ्टी बढ़ाने के अलावा और कोई कदम नहीं उठाया।
<
>
इंस्टाग्राम पर WWF Australia नामक पेज से शेयर की गई इस घटना की जानकारी बड़ी भावुक कर देने वाली है। इस पोस्ट के मुताबिक यह बेचारा सिर्फ अपना पेट भरने की कोशिश करता था और सामने वालों को लगता था कि यह चोरी है। गजब तो तब यह भी हो गया, जब सीसीटीवी कैमरे में तस्वीर आ जाने के बाद इसे पकड़ा गया तो यह खा-खाकर बेसुध हो चुका था। दरअसल, यह चोर कोई और नहीं-ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला कोआला नामक मासूम जानवर था। कुछ ही दिनों में यह पूरे 5 लाख के पौधे खा गया।
संबंधित खबरें
ईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
2 hrs agoLIVE: 200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में नोरा फतेही को नया समन जारी
5 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
6 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
6 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
18 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
23 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 day agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines