हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

75 हजार सांपों की बारात, कनाडा के नार्सिस में दिखा अनोखा नजारा

विज्ञापन

दुनिया में अजूबों की कमी नहीं है, लेकिन अगर आपको एक ही जगह 75,000 सांप इकट्ठा दिख जाएं तो? चौंकिए मत… कनाडा के प्रोविंस ऑफ मैनिटोबा के नार्सिस गांव में हर साल ऐसा ही कुछ होता है। यहां के ‘नार्सिस स्नेक डेंस’ में दुनिया की सबसे बड़ी सांपों की भीड़ जमा होती है। यह दृश्य जितना डरावना लग सकता है, उतना ही प्राकृतिक रूप से रोमांचक भी है।

कहां होती है ये अनोखी घटना?

नार्सिस स्नेक डेंस, मैनिटोबा के इंटरलेक इलाके में स्थित है। यहां पर हर साल मई के महीने में रेड-साइडेड गार्टर स्नेक (Red-sided garter snakes) की भारी भीड़ जमा होती है। ये सांप सर्दी के मौसम से बचने के लिए इन खास चट्टानों के नीचे बने गड्ढों में हाइबरनेट करते हैं और गर्मी आते ही बाहर निकलते हैं।

क्यों इकट्ठा होते हैं इतने सांप?

इस इलाके की मिट्टी के नीचे चूना पत्थर (limestone) की परतें हैं जो समय के साथ खोखली हो चुकी हैं। ये गड्ढे सर्दी के मौसम में -30°C तक की ठंड से बचाते हैं और सांपो को जीवित रहने का सहारा देते हैं। इन जगहों को सांपों का सुरक्षित हाइबरनेशन स्पॉट माना जाता है।

विज्ञापन

केवल बचे रहने की बात नहीं, ये तो मेटिंग ग्राउंड भी है

सांप यहां सिर्फ ठंड से बचने के लिए नहीं आते, बल्कि मेटिंग यानी प्रजनन के लिए भी। जैसे ही सर्दी खत्म होती है, नर सांप बड़ी संख्या में मादा सांपों की तलाश में सक्रिय हो जाते हैं। इस दौरान एक ही मादा सांप के चारों ओर कई नर सांपों की भीड़ देखी जा सकती है। इसे “मेटिंग बॉल” कहा जाता है।

वैज्ञानिकों के लिए बना शोध का केंद्र

नार्सिस की ये घटना केवल रोमांचिक दृश्य नहीं बल्कि वैज्ञानिकों के लिए रिसर्च का एक सुनहरा अवसर भी है। हाल ही में एक रिसर्च में बताया गया कि ये सांप उम्र और लिंग के हिसाब से एक तरह की सोशल सिस्टम में रहते हैं। यह अध्ययन जानवरों के सोशियोलॉजी को समझने में मदद करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola