इंडोनेशिया में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया है। उत्तरी सुलावेसी प्रांत की राजधानी मनाडो में एक नर्सिंग होम में आग लग गई। हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है। पहचान के लिए इंडोनेशियाई पुलिस ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहां की समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने इंडोनेशियाई अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है।
नॉर्थ सुलावेसी रीजनल पुलिस (पोल्डा सुलुत) के पब्लिक रिलेशन्स हेड अलमस्याह पी हसीबुआन के हवाले से, पीड़ितों की पहचान का प्रोसेस अभी भयांगकारा हॉस्पिटल में चल रही है, जहां एक्सीडेंट के बाद शव लाए गए थे। पहचान होने के बाद अधिकारी पीड़ितों के परिवारों से संपर्क करेंगे।
यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में बड़ा ट्रेन हादसा, झारखंड से केरल जा रही टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस में लगी भयंकर आग
बचाव टीम ने इलाके को सुरक्षित करने और राहत के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। रेस्क्यू किए हुए लोगों को मानाडो सिटी रीजनल हॉस्पिटल और परमाता बुंडा हॉस्पिटल ले जाया गया। मृतकों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस की फोरेंसिक टीमों ने जांच शुरू कर दी है। टीम क्राइम सीन की जांच और गवाहों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अभी भी घटनाओं का क्रम और आग लगने के शुरुआती कारण का पता लगाने में जुटी है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के चांदनी चौक स्थित इमारत में लगी भीषण आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद, सामने आया वीडियो
बता दें कि दिसंबर की शुरुआत में राजधानी जकार्ता में एक घर में भीषण अग्निकांड हुआ था। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी। जकार्ता रीजनल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी के हेड इस्नावा अदजी के हवाले से आग 18 दिसंबर को रात करीब 8:10 बजे (लोकल टाइम) लगी थी।
संबंधित खबरें
'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
2 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
8 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
8 hrs agoLIVE: आज अयोध्या धाम अपना गौरव प्राप्त कर चुकी है- सीएम योगी
11 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
11 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
12 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
12 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines