Quetta Blast: पाकिस्तान के क्वेटा में सेना के ठिकाने पर हमला हुआ है. पूर्वी क्वेटा में फ्रंटियर कॉर्प्स ऑफिस के पास धमाका हुआ है और फिर फायरिंग भी हुई. विस्फोट की आवाज मॉडल टाउन और आस-पास के इलाकों में सुनी गई, जिसे संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है. विस्फोट से आस-पास के घरों और इमारतों की खिड़कियां टूट गईं.
वहीं हमले में 10 लोगों की मौत हुई है और करीब 32 लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल भी बन गया था. धमाके की तस्वीरें CCTV में कैद हो गई हैं. मिली जानकारी के अनुसार, फ्रंटियर कॉर्प्स ऑफिस के पास यह धमाका हुआ है. धमाके के बाद फायरिंग भी कैद हुई है.
बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मुहम्मद काकर और स्वास्थ्य सचिव मुजीब-उर-रहमान ने सिविल अस्पताल क्वेटा, बीएमसी अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में आपातकाल की घोषणा कर दी है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, डॉक्टर्स, फार्मासिस्ट नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ को ड्यूटी पर तैनात रहने के लिए कहा गया है. घायलों को और मृतकों के शवों को क्वेटा सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें- ‘उम्मीद करता हूं कि जल्द युद्ध खत्म होगा’, गाजा इजरायल जंग पर ट्रंप के फैसले का PM मोदी ने किया स्वागत
घटनास्थल पर चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन
धमाके की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि धमाके के बाद धुएं का गुबार निकलता है. धमाके की वजह क्या थी, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है. वहीं घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. सुरक्षा बलों ने इलाकों को चारों ओर से घेर लिया है और कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
संबंधित खबरें
सर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 hr agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
2 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
2 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
12 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
21 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
22 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 day agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
1 day agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines