पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक शिया धार्मिक स्थल के अंदर एक सुसाइड बॉम्बर ने खुद को उड़ा लिया. पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, इस दौरान कम से कम 31 लोग मारे गए और करीब 169 लोग घायल हो गए हैं. यह धमाका शहर के शहजाद टाउन इलाके में स्थित तरलाई इमामबाड़ा में हुआ. इस हादसे में बाद इस्लामाबाद में इमरजेंसी लागू की गई है.
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक सुसाइड बॉम्बर ने दोपहर के समय शिया धार्मिक स्थल के मुख्य गेट पर विस्फोटक उड़ा दिया.
द टाइम्स ऑफ इस्लामाबाद की एक रिपोर्ट के अनुसार, धमाके के बाद इस्लामाबाद के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ने पूरे शहर में इमरजेंसी घोषित कर दी, जबकि कई लोगों के हताहत होने की आशंका के बीच बचाव और कानून-प्रवर्तन टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं.
यह घटना 11 नवंबर, 2025 को इस्लामाबाद के G-11 इलाके में एक जिला और सत्र न्यायालय भवन के बाहर हुए आत्मघाती धमाके के तीन महीने से भी कम समय बाद हुई है. उस धमाके में बारह लोग मारे गए थे और 30 से ज़्यादा घायल हुए थे.
आसिफ अली जरदारी ने पीड़ितों के प्रति व्यक्त की संवेदना
PPP द्वारा X पर जारी एक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने धमाके में जान गंवाने वाले पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा, ‘निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना मानवता के खिलाफ अपराध है. राष्ट्रपति ने घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की और निर्देश दिया कि उन्हें सभी जरूरी मेडिकल सुविधाएं दी जाएं.’
संसदीय मामलों के मंत्री ने की कड़ी निंदा
संसदीय मामलों के मंत्री तारिक फजल चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में हमले की कड़ी निंदा की और इस ‘कायरतापूर्ण हरकत’ में हुई जानमाल की हानि पर दुख जताया. उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की.
मंत्री ने जोर देकर कहा, ‘आतंकवाद के ऐसे कृत्य देश का मनोबल कम नहीं कर सकते. इस समय जरूरत है कि हम सभी शांति, सहिष्णुता और स्थिरता के लिए एकजुट हों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ एकजुटता दिखाएं.’
वहीं, इस मामले में एक चश्मदीद की वीडियो भी सामने आई है. जिसमें उन्होंने उस समय के हालातों के बारे में जानकारी दी है.
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
9 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
17 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
19 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
20 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
22 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
22 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines