Donald Trump Inauguration: ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ले लिया है। ऐसे में खराब मौसम और कड़ाके की ठंड होने के बावजूद भी उनके समर्थक कैपिटल हिल के बाहर इकट्ठा हुए हैं। वाशिंगटन डीसी की सड़कों पर ट्रंप के समर्थक भारी संख्या में नजर आ रहे हैं। इसकी बहुत सी तस्वीरें सामने आ रही हैं।
अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों से आए लोग
ट्रंप को सपोर्ट करने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग कैपिटल हिल के बाहर जुटे हैं। बता दें कि ट्रंप ने 47वें प्रेसिडेंट के तौर पर शपथ ली है। कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों लोग वहां पहुंचे हैं। आज 20 जनवरी दोपहर 12 बजे (भारतीय समय 10 बजे) ट्रंप अमेरिका के 47वें प्रेसिडेंट के तौर पर अपना पद ग्रहण कर चुके हैं। हालांकि, संयुक्त राज्य अमेरिका में भयंकर ठंड और बर्फीली हवाएं चल रही हैं, जिसके चलते डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण कैपिटल हिल के रोटुंडा हॉल के अंदर आयोजित किया गया।
ट्रंप से क्या उम्मीदें?
मीडिया से बातचीत के दौरान अमेरिका के लोगों ने बताया कि वे ट्रंप से क्या उम्मीद करते हैं। ज्यादातर लोग प्रेसिडेंट ट्रंप से चाहते हैं कि वह स्थिर इकोनॉमी तैयार करें और देश में सुरक्षा को और पुख्ता बनाएं। इसके अलावा, कुछ लोगों ने देश में अवैध प्रवासियों के आने के मुद्दे पर भी जोर दिया है।
सपोर्ट में की नारेबाजी
सड़क पर उमड़े इस हुजुम ने लोगों ने नारेबाजी कर ट्रंप का सपोर्ट किया। इसके साथ ही, कई जगह सड़कों पर दुकानों में टोपी, बैनर और स्टिकर बेचे जा रहे हैं, जिस पर ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ कोट देखने को मिला। खतरनाक और जानलेवा मौसम के बावजूद लोग अपने चहेते ट्रंप को सपोर्ट करने पहुंचे।
यह भी पढ़ें – Donald Trump के शपथ ग्रहण समारोह पर टूटा बर्फीले तूफान का कहर; 40 साल बाद बदली गई ये परंपरा
संबंधित खबरें
VIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
6 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
7 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
9 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
22 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 day agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines