दहाड़ते शेरों के बीच 8 साल के बच्चे का चमत्कार, सांसद ने एक्स पर शेयर की तस्वीर

Child Lost in Forest : एक आठ साल का बच्चा रास्ता भटककर जंगल में खतरनाक जानवरों के बीच पहुंच गया। पांच दिन बाद जिस स्थिति में बच्चा बरामद हुआ , उसे लोग चमत्कार ही कह रहे हैं।

Weied News

Child Lost in Forest : आठ साल का बच्चा रास्ता भटककर खतरनाक जानवरों के बीच जंगल में पहुंच गया। जंगल में कई खतरनाक जानवर थे, जिनसे बच्चे को सबसे अधिक खतरा था। बच्चे के गायब होने के बाद लगातार उसकी खोज की जा रही थी। वह घर से 28 किमी दूर बच्चा जिस हालत में मिला, उसे लोग चमत्कार कह रहे हैं।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

जिम्बाब्वे की सांसद मुत्सा मुरोम्बेजी ने 1 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक बच्चे की फोटो शेयर कर बताया कि वह जंगल में भटकने के बाद सुरक्षित वापस लौट आया। उन्होंने इसे चमत्कार कहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने लिखा कि एक लड़का लापता था और माटुसाडोन्हा गेम पार्क में पाया गया है। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।

विज्ञापन

उन्होंने लिखा कि एक लड़का गुम हुआ और माटुसाडोन्हा गेम पार्क में मिला। 8 साल का टिनोटेंडा पुडू भटक गया और अनजाने में खतरनाक माटुसाडोन्हा गेम पार्क में चला गया। होगवे नदी के पास जंगल में 5 कष्टदायक दिनों तक संघर्ष करता रहा। इसके बाद लड़के को माटुसाडोना अफ्रीका पार्क के अविश्वसनीय रेंजरों ने जीवित पाया है। घर से 23 किमी दूर भटकना, चट्टानी बसरे पर सोना, दहाड़ते शेरों के बीच, गुजरते हाथियों, जंगली फल खाकर वह जीवित रहा। ये पांच दिन एक 8 साल के बच्चे के लिए बहुत ज्यादा था।


मुत्सा मुरोम्बेजी ने आगे लिखा कि हम बहादुर पार्क रेंजरों के प्रति आभार से व्यक्त करते हैं। हम टिनोटेंडा को सुरक्षित घर वापस लाने के लिए ईश्वर का धन्यवाद करते हैं। यह एकता, आशा, प्रार्थना और कभी हार न मानने की शक्ति का प्रमाण है।

विज्ञापन

बच्चे के गायब होने के बाद खोज अभियान शुरू किया गया था। स्थानीय लोग टिनोटेंडा को खोजने के लिए हर दिन ढोल बजाते थे कि बच्चा आवाजें सुन लेगा और फिर वह उसी के सहारे किनारे की तरफ आ जाएगा। पांचवें दिन टिनोटेंडा ने पार्क रेंजर की गाड़ी की आवाज सुनी। तब वह गाड़ी की तरफ आया लेकिन उसे गाड़ी नहीं दिखी। हालांकि रेंजर्स को इंसानी पैरों के निशान दिखाई दिए। इन्हीं पैरों के निशान को देखते हुए बच्चे का पीछा किया गया और फिर उसे खोज निकाला गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ