---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

5 दिनों तक शेरों से भरे रिजर्व फॉरेस्ट में फंसा रहा 8 साल का बच्चा, जानिए कैसे बचाई अपनी जान?

नॉर्थ जिम्बांबे से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें एक 8 साल के बच्चे ने लगातार 5 दिन एक खतरनाक जंगल में बिताए, जो शेरों और हाथियों जैसे खतरनाक जानवरों का घर है।

---विज्ञापन---

8-year-Old Survival Story: लगातार 5 दिनों तक एक 8 साल का बच्चा रेनफोरेस्ट रिजर्व में फंसा रहा। वह जंगल में फलों को खाकर और पानी पीकर जिंदा रहा। बता दें कि अब इस बच्चे को खोज लिया गया है। बता दें कि ये जगह शेरों, हाथियों और कई खतरनाक जानवरों का घर है। यह घटना नॉर्थ जिम्बाब्वे की है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

जंगल में खोया 8 साल का बच्चा

द मेट्रो की रिपोर्ट के अनुसार टिनोटेंडा पुंडू नाम का एक बच्चा 27 दिसंबर को नॉर्थ जिम्बाब्वे में अपने गांव से भटक गया था और खो गया था। वह पांच दिन बाद लगभग 30 मील (50 किमी) दूर, माटुसाडोना नेशनल पार्क में कमजोर अवस्था में पाया गया, लेकिन जीवित था। बता दें कि टिनोटेंडा ने पानी के लिए नदी के किनारे खुदाई की और इसके लिए लाठी का इस्तेमाल किया। बता दें कि यह एक ऐसा कौशल है जो सूखाग्रस्त क्षेत्र में सिखाया जाता है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

पोस्ट में शेयर की कहानी

8 वर्षीय टिनोटेंडा पुडु की कहानी के बारे में बताते हुए सांसद पी मुत्सा मुरोम्बेजी ने अपने लिखा कि वह भटक गया, दिशा खो दी और अनजाने में खतरनाक माटुसादोन्हा गेम पार्क में चला गया। उसे होग्वे नदी के पास जंगल में 5 लंबे, कष्टदायक दिनों के बाद, माटुसादोन्हा अफ्रीका पार्क के रेंजरों ने जीवित पाया है। घर से 23 किमी दूर भटकना, दहाड़ते शेरों, गुजरते हाथियों के बीच एक चट्टानी बसेरे पर सोना और जंगली फल खाना एक 8 वर्षीय बच्चे के लिए बहुत ज़्यादा है। बता दें कि उसने Tsvanzva नामक एक जंगली फल खाया।

अफ्रीकी पार्क के अनुसार माटुसाडोना गेम पार्क में लगभग 40 शेर हैं। एमपी ने भी रेंजर्स को धन्यवाद देते हुए बहादुर पार्क रेंजर्स की तारीफ की।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें – नहीं ठीक हो रहा था टूटा सिंकहोल, एक टूटी कुर्सी ने अधिकारियों की उड़ाई नींद

First published on: Jan 04, 2025 07:37 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola