---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Nepal Avalanche: नेपाल के दार्चुला जिले में जबरदस्त हिमस्खलन, दो को बचाया, 6 अभी लापता

Nepal Avalanche: पश्चिमी नेपाल के दार्चुला जिले में मंगलवार दोपहर हिमस्खलन (Avalanche) हुआ। इस दौरान 8 लोग बर्फ में दब गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सशस्त्र पुलिस बल की टीम के साथ राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दो लोगों को बचाया गया है। बाकी छह लोग लापता हैं। जिले के पुलिस उपाधीक्षक शैलेंद्र थापा ने […]

---विज्ञापन---

Nepal Avalanche: पश्चिमी नेपाल के दार्चुला जिले में मंगलवार दोपहर हिमस्खलन (Avalanche) हुआ। इस दौरान 8 लोग बर्फ में दब गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सशस्त्र पुलिस बल की टीम के साथ राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दो लोगों को बचाया गया है। बाकी छह लोग लापता हैं।

जिले के पुलिस उपाधीक्षक शैलेंद्र थापा ने ANI से बातचीत में बताया कि कुछ लोग यार्सागुम्बा (caterpillar fungus) इकट्ठा करने गए थे। लापता लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।

---विज्ञापन---

घटना मंगलवार दोपहर करीब पौने दो बजे व्यास ग्रामीण नगर पालिका-1 के बोलिन में हुई। यार्सागुम्बा इकट्ठा करने वाले लोग एक तंबू में ठहरे में थे। हिमस्खलन में तंबू तबाह हो गया है। उप मुख्य जिला अधिकारी प्रदीपसिंह धामी ने बताया कि लापता लोगों में 4 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। 2 को साइट से बचा लिया गया है। मौसम की स्थिति भी अच्छी नहीं है।

---विज्ञापन---

चार अप्रैल को सिक्किम में सात लोगों की हुई थी मौत

एक महीने पहले चार अप्रैल को भारत के सिक्किम में हिमस्खलन से सात लोगों की मौत हो गई थी। यह हिमस्खलन नाथुला इलाके में जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर 15वें मील के पत्थर के पास हुआ था। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल था। त्रिशक्ति कोर, भारतीय सेना और बीआरओ प्रोजेक्ट स्वास्तिक की एक टीम तुरंत कार्रवाई में जुट गई और चौतरफा बचाव अभियान शुरू किया। 20 से अधिक पर्यटकों को बचाया गया था।

यह भी पढ़ेंModi surname Defamation Case: गुजरात HC ने राहुल गांधी को राहत देने से किया इंकार, छुट्टियों के बाद आएगा फैसला

First published on: May 02, 2023 06:04 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola