Live Updates
सुनामी को लेकर हाई अलर्ट जारी, किसी भी समय आ सकती है तबाही
Russia Earthquake LIVE Updates: रूस में आज 8.8 की तीव्रता वाले भूकंप से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा था, जिसके मलबे को सुनामी की लहरें बहा ले गईं। अब एक नया अपडेट सामने आया है। चिली ने अपने प्रशांत तट के अधिकांश हिस्सों के लिए सुनामी की चेतावनी उच्चतम स्तर तक बढ़ा दी है। चिली ने एक शक्तिशाली भूकंप के बाद अपने प्रशांत तट के अधिकांश हिस्सों के लिए सुनामी की चेतावनी उच्चतम स्तर तक बढ़ा दी है।
Russia Earthquake LIVE Updates: रूस ने सुदूर पूर्वी क्षेत्र के लिए सुनामी की चेतावनी हटाई
Russia Earthquake LIVE Updates: रूस के सुदूर पूर्वी कामचटका प्रायद्वीप के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि क्षेत्र के तट पर 8.8 तीव्रता के भूकंप के 11 घंटे से भी ज़्यादा समय बाद सुनामी की चेतावनी हटा ली गई है। क्षेत्र के आपातकालीन मंत्री सर्गेई लेबेदेव ने सोशल मीडिया पर कहा, "कामचटका क्षेत्र के प्रिय निवासियों और आगंतुकों, राज्य आपातकालीन स्थिति मंत्रालय के हमारे सहयोगियों ने सुनामी की चेतावनी हटा ली है।"
Russia Earthquake LIVE Updates: रूस, जापान, अमेरिका में आई सुनामी
Russia Earthquake LIVE Updates: 8.8 की तीव्रता वाले भूकंप से रूस, जापान और अलास्का के तटों पर सुनामी आई है। वही सुनामी की लहरें कैलिफोर्निया तट तक पहुंच गई हैं। नेशनल वेदर सर्विस ने अलर्ट दिया है कि सुनामी कैलिफोर्निया तट पर पहुंच गई है। कैलिफोर्निया के एरिना कोव में ज्वार गेज पर सुनामी की लहरें पहुंची हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के तटरक्षक बल (USCG) ने सुनामी के द्वीपों के पास पहुंचने पर सभी जहाजों को बंदरगाह छोड़ने का निर्देश दिया था।
Russia Earthquake LIVE Updates: रूस में आई सुनामी बहा ले गई मलबा
Russia Earthquake LIVE Updates: रूस में आज 8.8 की तीव्रता वाले भूकंप से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा था, जिसके मलबे को सुनामी की लहरें बहा ले गईं। रूस के एक टेलीविजन ने रूस के तटीय शहर से होकर गुजरने वाली सुनामी लहर का फुटेज प्रसारित किया, जो इमारतों और मलबे को समुद्र में ले जा रही थी। सुनामी की लहरें भूकंप के केंद्र से 350 किलोमीटर (217 मील) दक्षिण-पश्चिम में स्थित लगभग 2000 की आबादी वाले रूसी शहर सेवेरो-कुरीलस्क से होकर गुजरीं। रूस की सरकार ने उत्तरी कुरील जिले में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है।
Russia Earthquake LIVE Updates: हवाई में 6 फीट ऊंची सुनामी की लहरें
Russia Earthquake LIVE Updates: चीन में चक्रवात और सुनामी का खतरा
Russia Earthquake LIVE Updates: रूस में आए भूकंप से चीन के शंघाई शहर पर चक्रवाती तूफान और सुनामी का दोहरा खतरा मंडरा रहा है। 280000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। उड़ानें और नौका सेवाएं रद्द कर दी गईं हैं। सड़कों और रेलमार्गों पर स्पीड को लेकर प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं, क्योंकि उष्णकटिबंधीय तूफान के कारण पूर्वी चीन में तेज हवाएं और भारी बारिश हुई। तूफान झेजियांग प्रांत के बंदरगाह शहर झोउशान में तड़के पहुंचा। इसके तुरंत बाद, अधिकारियों ने रूस के सुदूर पूर्वी तट पर आए भूकंप के कारण सुनामी की चेतावनी जारी की।
Russia Earthquake LIVE Updates: रूस के कुरील द्वीप पर आई बाढ़
Russia Earthquake LIVE Updates: प्रशांत महासागर में जलजला आने से रूस के उत्तरी कुरील द्वीप में बाढ़ आ गई है, जिससे कई इमारतें नष्ट हुई हैं। इलाके में रहने वाले सभी निवासियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। कुरील के मेयर अलेक्जेंडर ओव्स्यानिकोव ने अधिकारियों के साथ आपात बैठक करने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने का आदेश दिया।
Russia Earthquake LIVE Updates: जापान के 21 स्टेट सुनामी की चपेट में
Russia Earthquake LIVE Updates: जापान की अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, देश के 21 राज्य सुनामी की चपेट में आ सकते हैं। इन राज्यों में रहने वाले 1905596 निवासियों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया गया है। सबसे ज्यादा आबादी होक्काइडो, कानागावा और वाकायामा में है।
Russia Earthquake LIVE Updates: जापान के योकोहोमा में बज रहे सायरन
Russia Earthquake LIVE Updates: रूस में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद जापान में सुनामी की तेज लहरें समुद्र में देखी गई हैं। योकोहामा में सायरन बजने लगे हैं। जापान ने फुकुशिमा संयंत्र को खाली करा लिया है। समुद्र किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है। फिलीपींस और इंडोनेशिया के कुछ हिस्सों में भी सुनामी आने की चेतावनी जारी की गई है।
Russia Earthquake LIVE Updates: 9 लाख लोगों को किया जा रहा रेस्क्यू
Russia Earthquake LIVE Updates: जापान की इशिनोमाकी बंदरगाह पर 50 सेमी (1.6 फीट) ऊंची सुनामी दर्ज की गई, जो अब तक की सबसे ऊंची सुनामी है। जापान की सरकार ने 9 लाख लोगों को समुद्र तटीय शहरों से निकालने का नोटिस जारी कर दिया है। हवाई के होनोलूलू में सुनामी आने की चेतावनी के कारण यातायात जाम हो गया है। चेतावनी के सायरन बजने लगे हैं और लोग ऊँचे स्थानों पर जा रहे हैं। हवाई के स्कूल भी बंद हो गए हैं।
Russia Earthquake LIVE Updates: जापान की वेदर साइंस एजेंसी की चेतावनी
Russia Earthquake LIVE Updates: रूस में 8 की तीव्रता वाला भूकंप आने के बाद जापान की वेदर साइंस एजेंसी एक्टिव हुई और जापान के समुद्र तटीय इलाकों में सुनामी आने की चेतावनी जारी कर दी। लोगों को समुद्र तटों से दूर रहने को कहा गया है। जापान के NHK टेलीविजन की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप होक्काइडो से लगभग 250 किलोमीटर (160 मील) दूर था, इसलिए हल्का कंपन महसूस किया गया, लेकिन सुनामी आ सकती है।
Russia Earthquake LIVE Updates: समुद्र में उठी ऊंची-ऊंची लहरें
Russia Earthquake LIVE Updates: रूस में आए भूकंप का केंद्र कामचटका प्रायद्वीप है, जिसके असर से प्रशांत महासागर में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। रूस और जापान के तटीय भागों में 3-4 मीटर ऊंची लहरें देखी गईं है। पूरे प्रशांत क्षेत्र में हवाई और अमेरिकी पश्चिमी तट तक सुनामी का खतरा महसूस किया जा रहा है।
Russia Earthquake LIVE Updates: प्रशांत महासागर में सुनामी आने की चेतावनी
Russia Earthquake LIVE Updates: रूस में आए 8 की तीव्रता वाले भूकंप के कारण प्रशांत महासागर में सुनामी आने की चेतावनी जारी हुई है। रूस, जापान, अलास्का, अमेरिकी पश्चिमी तट और हवाई में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Earthquake: भूकंप आने पर तुरंत रुक जाते हैं मेट्रो के पहिये, मगर रेलगाड़ी क्यों नहीं? ये है वजह
Russia Earthquake LIVE Updates: कहां मिला भूकंप का केंद्र?
Russia Earthquake LIVE Updates: रूस में आए 8 की तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र USGS के अनुसार, 8 की तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र रूस के कामचटका प्रायद्वीप में पेट्रोपावलोव्स्क में मिला। पेट्रोपावलोव्स्क में 85 मील (136 किलोमीटर) पूर्व में 12 मील (19 किलोमीटर) की गहराई से भूकंप की तरंगें उठीं।
यह भी पढ़ें: Earthquake: भारत में बार-बार क्यों आ रहे हैं भूकंप? किस राज्य को है सबसे ज्यादा खतरा
Earthquake Hits Russia: भयंकर भूकंप से आज रूस की धरती दहल गई। भूकंप कामचटका प्रायद्वीप के पास आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8 मापी गई। इतनी ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप से सुनामी आने का खतरा पैदा हो गया है। अमेरिका के भूकंप वैज्ञानिकों ने जापान के कई समुद्र तटीय शहरों, हवाई और अलास्का में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। अमेरिकी भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप इतना शक्तिशाली है कि प्रशांत महासागर में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं, जो सुनामी में बदल सकती हैं। इसलिए अलर्ट जारी कर दिया गया है।
आइए रूस में आए भूकंप के बाद के हालातों से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर फेंके गए पत्थर, अंदर मौजूद थे श्रद्धालु-पुजारी, तोड़ी गईं खिड़कियां
11 hrs ago'इस्लामिक नाटो' का हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा फैसला, सऊदी अरब में तैनात होंगे 25000 पाकिस्तानी सैनिक
14 hrs agoपिता ओमानी, मां सीरियाई, अलकायदा समर्थक… कौन है स्मित मच्छार का हमलावर को-पायलट हमाम अल-हम्मामी?
15 hrs agoस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले ऑयल टैंकर पर हमला, 5 भारतीय बचाए गए
17 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ के कारण रोहतांग से मनाली तक ट्रैफिक जाम
19 hrs agoफ्लाईदुबई प्लेन में स्मित मच्छार पर हमला करने वाले पायलट की हुई पहचान, ओमान ने उस पर उड़ान भरने पर लगाया था बैन
20 hrs agoफ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
1 day agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
1 day agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
1 day agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines