भारतीय मूल की एक महिला को अमेरिका में हिरासत में ले लिया गया है. यह कार्रवाई अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन विभाग की तरफ से की गई है. 33 साल से अमेरिका में रहीं 73 साल की हरजीत कौर को आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन विभाग (ICE) की तरफ से उन्हें कागजात जमा करने के लिए बुलाया गया था और फिर वहीं से उन्हें हिरासत में ले लिया गया. हरजीत कौर को हिरासत में लिए जाने पर बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन करने पहुंच गए.
हरजीत कौर लंबे समय से बिना किसी आपराधिक रिकॉर्ड के हरक्युलिस में रहने वाली थीं. उन्हें 8 सितंबर को सैन फ्रांसिस्को में मौजूद ICE ऑफिस बुलाया गया, जहां उन्हें कुछ कागजात जमा करने के लिए बुलाया गया था, हालांकि यहीं पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया. परिवार ने बताया कि हिरासत में लिए जाने के अगले दिन उन्हें बेकर्सफील्ड स्थित मेसा वर्डे ICE प्रोसेसिंग सेंटर भेज दिया गया.
साल 1992 में दो बेटों की मां हरजीत कौर भारत से अमेरिका गई थीं और साल 2012 में उनके शरण दिए जाने के दावे को अस्वीकार कर दिया गया था. तब से ही वह ICE की निगरानी में थीं. हरजीत कौर की पोती का कहना है कि वह कोई अपराधी नहीं हैं और वह सिर्फ मेरी दादी नहीं हैं. हर कोई उन्हें एक मां के रूप में देखता है, वह स्वतंत्र, निस्वार्थ और मेहनती हैं.
हरजीत कौर के हिरासत में लिए जाने के विरोध में शुक्रवार को एल सोब्रांते सिख गुरुद्वारे के नीचे, अप्पियन वे और सैन पाब्लो डैम रोड के चौराहे पर लगभग 200 लोग इकट्ठा हुए और उन्हें छोड़ने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन का आयोजन उनके परिवार ने इंडिविजिबल वेस्ट कॉन्ट्रा कोस्टा और सिख सेंटर के साथ मिलकर किया था.
यह भी पढ़ें: हिंसक, गुंडागर्दी, जुए की लत… कौन हैं टॉमी रॉबिन्सन? जिनकी एक आवाज पर सड़कों पर उतरे 1 लाख लोग
हरजीत कौर बर्कले में एक छोटी सी दुकान चलाती हैं और 20 साल से अधिक समय से सिलाई का काम कर रही थीं. रोते हुए कौर की बहू मंजीत कौर ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हमारा डर सच न हो. मैं प्रार्थना कर रही हूं कि वह ठीक हो. वह मेरे लिए सब कुछ हैं. बताया गया कि कौर ने भारतीय वाणिज्य दूतावास से बार-बार यात्रा दस्तावेज मांगे लेकिन उन्हें देने से इनकार कर दिया गया और ICE ने आश्वासन दिया कि जब तक दूतावास की तरफ से डॉक्यूमेंट नहीं जारी होते तब तक वह निगरानी में रह सकती हैं. परिवार का कहना है कि ICE पिछले 13 सालों से उसे यात्रा दस्तावेज दिलाने की कोशिश कर रहा है. अगर ICE 13 सालों में भी उसे नहीं दिला सका, तो हम कैसे दिलाएंगे?
संबंधित खबरें
US के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
6 mins agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
12 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
16 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
18 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
19 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
21 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines