72 साल के बुजुर्ग और भालू में हुई भिड़ंत, फिर ऐसे कर दिया चारों खाने चित्त

Old man Killed Bear: जामुन तोड़ते वक्त एक 72 साल के बुजुर्ग पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हो गए। इसके बाद उन्होंने शाॅटगन से मादा भाालू को वहीं ढेर कर दिया।

Old man Killed Bear

बुजुर्ग ने बंदूक से भालू को किया ढेर

Old man Killed Bear: क्या 72 साल का बुजुर्ग भालू की हत्या कर सकता है? आप कहेंगे बुजुर्ग छोड़िए जवान भी उसके सामने आने से कतराता है। लेकिन अमेरिका के मोंटाना शहर में एक बुजुर्ग ने भूरे रंग के भालू को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि भालू ने उन पर हमला उस समय किया जब वे जंगल में जामुन तोड़ रहे थे।

मोंटाना फिश, वाइल्ड लाइफ एंड पाक्र्स के अधिकारियों ने बताया कि 72 साल के बुजुर्ग जंगल में जामुन तोड़ रहे थे इस दौरान मादा भालू ने उन पर धावा बोल दिया। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्होंने अपने हैंडगन से गोली चलाई और भालू को मार दिया। भालू से हमले में वे बुरी तरह घायल हो गए। ऐसे में उन्हें स्थानीय हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालांकि बुजुर्ग के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

शिकारी भालूओं को मार देते हैं वन्य कर्मी

वाइल्ड लाइफ  पार्क्स  के प्रवक्ता ने बताया कि मादा भालू अपने शावकों के साथ थी। ऐसे में उसने अपने शावकों की रक्षा के लिए बुजुर्ग पर हमला किया होगा। फिलहाल वनकर्मी शावकों की तलाश में जुटे हैं। राज्य की वन्यजीव एजेंसी के अनुसार यह घटना कोलंबिया फाॅल्स से लगभग 2 मील उत्तर में फ्लैटहेड राष्ट्रीय वन की है। बता दें कि कोलंबिया फाॅल्स मोंटाना का उत्तर पश्चिमी शहर है, यहां की आबादी लगभग 5500 के आसपास है।

वन विभाग ने बताया कि भालू को बाहर पड़े कूड़े-कचरे और बारबेक्यू ग्रिल में भोजन ढूंढने की आदत हो गई है। इसके अलावा वन्यकर्मी उन भालूओं को भी मार देते हैं जो शिकारी होते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ